logo

ट्रेंडिंग:

रणजी ट्रॉफी 2026: कर्नाटक बनाम J-K का फाइनल मुकाबला फ्री में कहां देखें?

रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में कर्नाटक बनाम जम्मू और कश्मीर में कांटे की जंग होने वाली है। दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है।

Ranji Trophy

रणजी ट्रॉफी। Photo Credit: BCCI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मुकाबले की तारीख आ गई है। देशभर की निगाहें देश की दो शानदार टीमों के प्रदर्शन पर टिकीं हैं। कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच होने वाले इस मुकाबले का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह मैच, यह मैच 24 फरवरी से 28 फरवरी तक हबली में हो रहा है। 

एक तरफ कर्नाटक, अब तक आठ बार चैंपियन बन चुका है, एक बार फिर अपनी दावेदारी मजबूत करने निकला है, वहीं जम्मू-कश्मीर पहली बार फाइनल में पहुंचा है। कश्मीर की टीम, इतिहास रचने की कोशिश में है। 

यह भी पढ़ें: कर्नाटक ने खत्म किया 11 साल का इंतजार, रणजी ट्रॉफी फाइनल में बनाई जगह

 किसकी दावेदारी मजबूत है?

कर्नाटक के बल्लेबाज मजबूत हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर के गेंदबाज। औकिब नबी का अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है। बेहद रोमांचक मुकाबला होने के आसार हैं। कर्नाटक ने ग्रुप स्टेज में दूसरा स्थान हासिल किया था। क्वार्टर फाइनल में मुंबई को हराया और सेमीफाइनल में उत्तराखंड के खिलाफ बड़ी पारी खेली है।
 

रविचंद्रन स्मरण ने 950 रन बनाए, देवदत्त पडिक्कल ने डबल सेंचुरी लगाई और केएल राहुल ने भी शतक मारा। जम्मू-कश्मीर ने भी ग्रुप में अच्छा खेला। क्वार्टर में मध्य प्रदेश को हराया और सेमी में बंगाल के खिलाफ पहली पारी में पीछे रहकर भी जीत हासिल की। औकिब नबी ने 55 विकेट लिए हैं। दोनों टीमों का सफर शानदार रहा है।

यह भी पढ़ें: 67 साल में पहली बार..., बंगाल को हराकर रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा J&K

मैच कब और कहां है?

रणजी ट्रॉफी 2025-26 फाइनल कर्नाटक बनाम जम्मू-कश्मीर 24 से 28 फरवरी तक खेला जाएगा। KSCA हुबली क्रिकेट ग्राउंड में यह मुकाबला हो रहा है। मैच हर दिन सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। 

कहां देखें लाइव?

भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स खेल चैनल पर लाइव दिखेगा। लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर इसे ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है। यूनाइटेड किंगडम और बाकी दुनिया में कोई ऑफिशियल ब्रॉडकास्ट या स्ट्रीमिंग नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी में मोहम्मद सिराज का कहर, इस टीम के टॉप ऑर्डर को किया ध्वस्त

लाइव स्कोर कहां देखें?

लाइव स्कोर ESPNcricinfo, Cricbuzz या BCCI की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं। यहां हर गेंद के साथ कमेंट्री पढ़ सकते हैं। 

दोनों टीमों की ताकत क्या है?

  • कर्नाटक: बल्लेबाज मजबूत हैं। स्मरण, पडिक्कल और राहुल अच्छी फॉर्म में हैं। 
  • जम्मू-कश्मीर: औकिब नबी, सुनील कुमार और युधवीर सिंह बेहतर खेल रहे हैं। 
Related Topic:#Ranji Trophy

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap