logo

ट्रेंडिंग:

WI vs ZIM मैच पर रहेगी भारत की नजर, कहां देख सकते हैं यह मैच?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 44वां मैच वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। यह मैच 23 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम और फैंस दोनों ही इस मैच पर करीब से नजर रखेंगे।

Where to watch ZIM vs WI

जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के कप्तान, Photo Credit: ICC/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के ग्रुप 1 का पहला मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। भारत यह मैच साउथ अफ्रीका से बड़े अंतर से हार गया। जिससे उनके नेट रन रेट पर काफी असर पड़ा। इसलिए टूर्नामेंट का 44वां मैच इंडिया के लिए बहुत अहम होगा। यह मैच भारत का नहीं है, बल्कि यह वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। यह मैच 23 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

 

वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में अपने ग्रुप में टॉप पर रही। उन्होंने अपने चारों मैच जीते। जिसकी शुरुआत स्कॉटलैंड के खिलाफ 35 रन की जीत से हुई। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 30 रन से, नेपाल के खिलाफ 9 विकेट से और इटली के खिलाफ 42 रन से जीत हासिल की।

 

यह भी पढ़ें: IND vs SA: वॉशिंगटन सुंदर को खिलाने की जिद में गौतम गंभीर ने सब कुछ लुटा दिया!

 

दूसरी तरफ जिम्बाब्वे भी अपने ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहा। हालांकि, जिम्बाब्वे ने चार में से तीन मैच जीते जबकि एक मैच रद्द हो गया। जिम्बाब्वे ने पहले ओमान के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल की। ​​फिर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया। इसके बाद आयरलैंड के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। आखिर में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को भी 6 विकेट से हराया।

कहां देखें WI vs ZIM मैच?

वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे सुपर 8 ग्रुप 2 मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा और पहली गेंद शाम 7 बजे फेंकी जाएगी। मैच को टीवी पर लाइव देखने के लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स पर ट्यून करना होगा। मैच जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। जिसे आप मोबाइल ऐप पर देख सकते हैं। ऐप के अलावा आप जियोहॉटस्टार की वेबसाइट पर भी मैच का मजा ले सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड से हारा श्रीलंका, सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए करना होगा यह काम

भारत की रहेगी WI vs ZIM मैच पर नजर

सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए भारतीय टीम को अब अपने अगले दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे क्योंकि भारत का नेट रन रेट काफी गिर गया है। भारतीय टीम चाहेगी कि वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे मैच में कोई भी टीम यह मैच बड़े अंतर से जीते, ताकि हारने वाली टीम का नेट रन रेट भारत से नीचे आ जाए। हालांकि, सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए भारतीय टीम को अब अपने नेट रन रेट और दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap