logo

ट्रेंडिंग:

वर्ल्ड कप डेब्यू में लिए तीन विकेट, कनाडा के अंश पटेल का क्या है भारत कनेक्शन?

सोमवार को हुए टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने कनाडा को हरा दिया है। इस मैच में कनाडा के गेंदबाज अंश पटेल ने 3 विकेट लेकर अपने डेब्यू मेें शानदार प्रदर्शन किया।

 Ansh Patel

अंंश पटेल, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी इस बार भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं। इस वर्ल्ड कप में सभी की निगाहें टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर हैं लेकिन भारतीय मूल के कई खिलाड़ी विदेशी टीमों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसा ही एक नाम कनाडा की टीम में अंश पटेल का भी है। भारतीय मूल के अंश पटेल कनाडा के स्पिनर हैं और उन्होंने अपने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। 

 

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच नंबर-9 हुआ। इस मैच में अंश पटेल ने तीन विकेट लिए। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने चार विकेट खोकर 213 रन बनाए। हालांकि, अंश पटेल की शानदार गेंदबाजी के बावजूद कनाडा की टीम 57 रनों से मैच हार गई। 

 

यह भी पढ़ें: नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में BCCI ने क्यों रोहित-कोहली का कद छोटा किया? जानें वजह

चार में से तीन विकेट लिए

सोमवार को हुए मुकाबले में कनाडा के लिए कुल चार में से तीन विकेट अकेले अंश पटेल ने ही लिए। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम शानदार पारी खेल रहे थे और वह अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे। ऐसे समय में अंश पटेल ने उन्हें अपना शिकार बनाया और वह 59 रनों के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद अंश पटेल ने दक्षिण अफ्रीका को एक और झटका दिया उन्होंने रयान रिकेल्टन को आउट किया। रयान सिर्फ 33 रन ही बना पाए और उनकी विकेट गिरने से दक्षिण अफ्रीका के रनों की गति भी धीमी पड़ गई थी। 

 

अंश पटेल ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को बैक टू बैक 2 झटके दिए। रयान रिकेल्टन को आउट करने के बाद उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस को भी मात्र 6 रनों पर आउट कर दिया। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 213 रन बनाए।

 

कौन हैं अंश पटेल?

अंश पटेल ने टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम का हिस्सा हैं। सोमवार को अमहदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उन्होंने वर्ल्ड कप का पहला मैच खेला। यह मैच उन्होंने अपने जन्मस्थान वड़ोदरा से 110 किलोमीटर दूर ही खेला। अंश पटेल भले ही कनाडा की टीम में खेल रहे हों लेकिन वह मूल रूप से भारत के गुजरात से हैं। उन्होंने अपने जीवन के शुरुआती 12 साल गुजरात की गलियों में ही क्रिकेट खेला है। 

 

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप 2026 में छाए भारतीय मूल के ये खिलाड़ी, एक ने PAK के उड़ाए होश

भारत में खेल चुके हैं

अंश पटेल ने बताया कि पांच साल पहले तक वह गुजरात के लिए टी20 फॉर्मेट में खेल रहे थे। उन्हें आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स के लिए भी चुन लिया गया था लेकिन बीसीसीआई के नियम बदलने के बाद से वह भारत में नहीं खेल पाए क्योंकि उनके पास कनाडा का पासपोर्ट था। इसके बाद जून 2024 में वह फिर से कनाडा चले गए थे। उनके पिता उन्हें कनाडा से भारत इसलिए लेकर आए थे क्योंकि यहां क्रिकेट के लिए बढ़िया माहौल है। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap