logo

ट्रेंडिंग:

कौन हैं बिहार के शोएब खान, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में UAE को दिलाई जीत?

UAE ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली त हासिल कर ली है। उसकी त में शोएब खान ने अहम भूमिका निभाई। शोएब बिहार के गया  जिले से ताल्लुक रखते हैं।

Sohaib Khan UAE Player

शोएब खान, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 20वां मुकाबला कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। ग्रुप-D के इस मुकाबले में UAE ने 5 विकेट से रोमांचक त दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोल लिया है। कनाडा ने टॉस तकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 150 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था, जिसे UAE ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

 

UAE की त के हीरो जुनैद सिद्दिकी, आर्यंश शर्मा और शोएब खान रहे। जुनैद ने 5 विकेट लेकर कनाडा को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। इसके बाद 151 रन के टारगेट का पीछा करते हुए UAE ने जब 66 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे, तब आर्यंश-शोएब ने मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी कर टीम को त की दहलीज तक पहुंचा दिया।

 

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश ने जीता दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी 2026 का खिताब, जम्मू-कश्मीर पस्त

शोएब की आतिशी बल्लेबाजी

आर्यंश और शोएब के बीच हुई मैच विजयी साझेदारी के दौरान शोएब ने 29 गेंद में 175.86 के स्ट्राइक रेट से 51 रन ठोके। छठे नंबर पर उतरे शोएब ने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए। ओपनर आर्यंश 53 गेंद में 74 रन बनाकर नाबाद रहे। शोएब उस समय आउट हुए, जब UAE ने कनाडा के स्कोर की बराबरी कर ली थी।

 

यह भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बने रियान पराग, IPL 2026 में सभालेंगे कमान

कौन हैं शोएब खान?

शोएब बिहार के गया  जिले से ताल्लुक रखते हैं। उनका घर इमामगंज प्रखंड में पड़ता है, जो कभी अति नक्सल प्रभावित इलाके में आता था। शोएब ने अपनी शुरुआती ट्रेनिंग गया शहर में की। उनके पिता उन्हें प्रैक्टिस के लिए गांव से हर रोज शहर के गांधी मैदान ले जाया करते थे। प्रारंभिक शिक्षा पूरी होने के बाद शोएब का दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दाखिला हुआ। यहां उन्होंने ग्रैजुएशन की पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट खेलना भी जारी रखा। उन्होंने यूनिवर्सिटी की टीम की कप्तान भी की।

 

शोएब का सपना भारतीय टीम के लिए खेलना था लेकिन उनका बिहार के रण टीम में भी सेलेक्शन नहीं हो पा रहा था। 2019 में बिहार रण टीम में नहीं चुने जाने के बाद उन्होंने क्रिकेट छोड़ने तक का मन बना लिया था। शोएब गया में प्रैक्टिस करते रहे लेकिन रणजी टीम में जगह नहीं मिलने पर उन्हें मलाल था।

 

अर्धशतक लगाने के बाद सेलिब्रेट करते शोएब खान, Photo Credit: PTI

शोएब ETV भारत से बताते हैं कि 2021 में दुबई में क्रिकेट खेलने की वैकेंसी निकली और उन्होंने बहुत सोच-विचार के बाद अप्लाई कर दिया। इसके बाद वह दुबई चले गए। उन्होंने दो साल तक घर से ही पैसे मंगवाकर दुबई में खर्चा चलाया। उन्होंने क्लब और चैरिटी टूर्नामेंट में भाग लिया और फिर धीरे-धीरे उनके लिए रास्ता बनता चला गया और आज वह टी20 वर्ल्ड कप जैसे मैच पर UAE के लिए मैच विनर बनकर उभरे हैं। दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज शोएब ने पिछले साल के अंत में UAE के लिए ODI और टी20I डेब्यू किया था।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap