logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इंग्लैंड का अगला कोच कौन, अश्विन-द्रविड़ की चर्चा के बीच जनिए 5 दावेदारों के नाम

इंग्लैंड को अगले टेस्ट कोच की तलाश है। ब्रैंडन मैकुलम को टेस्ट टीम के हेड कोच पद से निकाले जाने के बाद किसके हाथे में बागडोर सौंपी जाएगी, इस पर सभी की नजरें हैं। आइए 5 दावेदारों के नाम जानते हैं।

Ben Stokes Brendon McCullum

बेन स्टोक्स और ब्रैंडन मैकुलम, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने ब्रैंडन मैकुलम को इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच पद से हटा दिया था। उनकी कोचिंग में लगातार मिल रही हार के बाद ECB ने यह बड़ा कदम उठाया। मैकुलम इंग्लैंड की व्हाट बॉल टीमों को कोचिंग देते रहेंगे। इंग्लैंड को अगले महीने पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले उसे कोच के साथ-साथ नए कप्तान की भी खोज है। बेन स्टोक्स ने हाल ही में समाप्त हुई न्यूजीलैंड सीरीज के बीच संन्यास का ऐलान कर दिया था। ऐसे में इंग्लिश टेस्ट टीम को लीडरशिप में बड़े बदलाव से गुजरना पड़ रहा है।

 

इंग्लैंड टेस्ट टीम का अगला हेड कोच बनने की रेस में रविचंद्रन अश्विन और राहुल द्रविड़ के नामों की चर्चा है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ECB ने जिन लोगों को शॉर्टलिस्ट किया, उसमें भारतीय दिग्गजों का नाम नहीं है। आइए आपको बताते हैं कि मैकुलम को रिप्लेस करने के 5 बड़े दावेदार कौन हैं।

 

यह भी पढ़ें: इतिहास रचने की दहलीज पर टीम इंडिया, दूसरा वनडे भी जीतेगी शुभमन गिल सेना?

एंडी फ्लावर

जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेट एंडी फ्लावर लंबे समय तक इंग्लैंड के कोच रह चुके हैं। उन्होंने 2009 से 2014 तक इंग्लैंड की कोचिंग की और उसे टेस्ट क्रिकेट में कई बड़ी सफलता दिलाई। उनके कोचिंग कार्यकाल में इंग्लैंड ने न सिर्फ अपने घर में एशेज जीता बल्कि ऑस्ट्रेलिया में जाकर इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को रिटेन भी किया।

 

इंग्लैंड ने भारत में भी टेस्ट सीरीज जीत हासिल की। फ्लावर फ्रेंचाइजी सर्किट में भी काफी सफल हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंचर्स बेंगलुरु ( RCB ) को लगातार दो बार इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) चैंपियन बनाया है। अगर वह इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच बनते हैं तो उन्हें RCB का साथ छोड़ने के लिए नहीं कहा जाएगा। ECB ने पहले ही साफ कर दिया है कि टेस्ट कोच को IPL में काम करने की अनुमति होगी।

एंड्रयू फ्लिंटॉफ

दिग्गज इंग्लिश क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ इंग्लैंड लॉयंस और इंग्लैंड-ए टीम को कोचिंग दे रहे हैं। उन्होंने अपने कोचिंग करियर की शुरुआत 'द हंड्रेड' में की थी। पूर्व ऑलराउंडर फ्लिंटॉफ ने 2024 और 2025 में नदर्न सुपरचार्जर्स की बागडोर संभाली। वह ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में भी सिडनी थंडर को कोचिंग देने जा रहे हैं। फ्लिंटॉफ को इंग्लैंड टेस्ट टीम की भी बागडोर सौंपे जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: कार्डिफ में जीत की हैट्रिक लगा चुकी है टीम इंडिया, यहीं है इंग्लैंड से दूसरा ODI

जस्टिन लैंगर

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जस्टिन लैंगर IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स और 'हंड्रेड' में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स को कोचिंग दे रहे हैं। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया (2018-2022) के हेड कोच थे। उनके कार्यकाल में ऑस्ट्रेलिया ने 2019 की एशेज सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई थी और फिर 2021 में टी20 वर्ल्ड कप जीता। लैंगर BBL में पर्थ स्कॉर्चर्स के भी कोच रह चुके हैं।

स्टीफन फ्लेमिंग

ECB ने 4 साल पहले मैकुलम को हेड कोच बनाने से पहले उनके हमवतन स्टीफन फ्लेमिंग को ऑफर दिया था लेकिन फ्लेमिंग ने मना कर दिया था। फ्लेमिंग चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से अलग नहीं होना चाहते थे। अब वह CSK के साथ-साथ जोबर्ग सुपर किंग्स और टेक्सास सुपर किंग्स से भी अलग हो गए हैं। ऐसे में फ्लेमिंग भी बड़े दावेदार के तौर पर देखे जा रहे हैं।

रिचर्ड डावसन

काउंटी टीम ग्लैमॉर्गन की कोचिंग कर रहे रिचर्ड डावसन हाल ही में इंग्लैंड व्हाट बॉल टीम के कोचिंग सेट-अप का भी हिस्सा थे। वह इंग्लैंड अंडर-19 टीम के भी कोच रह चुके हैं। डावसन के पास कोचिंग का अपार अनुभव है। वह 6 साल तक ग्लूसेस्टरशायर के कोच रहे थे। 

Related Topic:#England Cricket Team

और पढ़ें