logo

ट्रेंडिंग:

दिलीप टिर्की का रिकॉर्ड ना टूट जाए, मनप्रीत सिंह को इसलिए टीम से बाहर कर दिया?

हॉकी इंडिया ने अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह समेत तीन सीनियर खिलाड़ियों को प्रो लीग के आगामी सीजन से पहले संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट से बाहर कर दिया है।

Manpreet Singh

मनप्रीत सिंह, दाएं। Photo Credit- PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

भारतीय पुरूष हॉकी टीम के अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह समेत तीन खिलाड़ियों को प्रो लीग (FIH Pro League) के आगामी सीजन से पहले संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। यह फैसला पर भले ही हैरान करने वाला है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह फैसला पिछले साल दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ही ‘अनुशासनात्मक’ कारणों से ले लिया गया था। 

 

ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि किसी भारतीय खिलाड़ी के सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों का हॉकी इंडिया अध्यक्ष दिलीप टिर्की के (412) रिकॉर्ड की बराबरी से रोकने के लिये मनप्रीत को बाहर किया गया है। मनप्रीत इस रिकॉर्ड से एक मैच दूर हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई टीम के करीबी सूत्रों के हवाले से बताया कि मनप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह और गोलकीपर कृशन बहादुर पाठक को बाहर करने का फैसला पिछले साल दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ही ले लिया गया था।

 

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन का आखिरी मौका, अक्षर करेंगे वापसी! पांचवें T20 में क्या होगा?

दो टेस्ट और एक प्रैक्टिस मैच खेले

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में सात से दस दिसंबर 2025 के बीच दो टेस्ट और एक प्रैक्टिस मैच खेले थे। सूत्रों ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अनुशासनहीनता का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया था जब एक खिलाड़ी टीम बैठक से गायब था और बाद में पता चला कि उसे मनप्रीत, दिलप्रीत और पाठक ने कथित तौर पर प्रतिबंधित पदार्थ वाली च्युइंग गम खिलाई थी जिससे वह बेहोश हो गया और पूरी रात उसे संभालना पड़ा। अगली सुबह वह टीम बैठक में भी नहीं जा सका।' 

क्या हॉकी इंडिया को जानकारी नहीं?

उन्होंने आगे कहा, 'खिलाड़ियों ने अपने साथी खिलाड़ी को प्रतिबंधित पदार्थ खिलाने के लिए बाद में माफी मांगी लेकिन टीम बैठक में तब ही उन्हें आगामी शिविर से बाहर रखने का फैसला सुना दिया गया था।' यह भी पता चला है कि कोच क्रेग फुल्टोन की ओर से घटना की कोई लिखित रिपोर्ट हॉकी इंडिया को नहीं दी गई है।

 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली का इंस्टा अकाउंट फिर एक्टिव, वजह पर अब भी सस्पेंस बरकरार

सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया

राउरकेला में अगले महीने होने वाले प्रो लीग के आगामी सीजन के लिए हॉकी इंडिया ने गुरुवार को संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की जिसमें कोच ने कहा कि कार्यभार मैंनेजमेंट के लिए कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। राउरकेला में 10 से 15 फरवरी तक होने वाले एफआईएच प्रो लीग मैचों से पहले एक से सात फरवरी तक यह शिविर आयोजित किया जाएगा।

 

मनप्रीत की सह कप्तानी में रांची रॉयल्स टीम हॉकी इंडिया लीग के फाइनल में पहुंची थी और टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन भी काबिले तारीफ रहा जिससे उन्हें बाहर किए जाने को लेकर सवाल उठने लाजमी हैं। वहीं, कृशन और दिलप्रीत एचआईएल जीतने वाली कलिंगा लांसर्स टीम का हिस्सा थे। दो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता टीमों के सदस्य और 33 वर्षीय पूर्व भारतीय कप्तान मनप्रीत 15 सालों में पहली बार शिविर के लिए संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह नहीं बना पाए हैं।

Related Topic:#Hockey India

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap