logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'विराट को पिच पर नोकझोंक पसंद...', ट्रेविस हेड के साथ तनाव पर बोले इरफान पठान

विराट कोहली ने ट्रेविस हेड के साथ पिच पर बहस की। अब बहस पर नई चर्चा छिड़ गई है। लोग क्या कह रहे हैं, पढ़ें रिपोर्ट।

Virat Kohli Travis Head ANI

विराट कोहली और ट्रेविस हेड। Photo Credit: ANI

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बीच दिलचस्प मुकाबला हुआ। मुकाबले के बाद विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच टकराव हो गया, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर हंगामा बरपा है। कुछ लोग विराट कोहली के साथ हैं, वहीं कई आलोचना कर रहे हैं। 

इंडियन क्रिकेट के ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा कि शीर्ष स्तर के क्रिकेट मैच में कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए इस तरह के टकराव स्वाभाविक हैं। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को लगातार इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में इस्तेमाल किए जाने का मजाक उड़ाते हुए इशारा किया कि उन्हें मैदान से बाहर रहने के बजाय कुछ गेंदें फेंकनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: SRH के खिलाफ नहीं चला विराट कोहली का बल्ला, फिर भी बना गए वर्ल्ड रिकॉर्ड

विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से हाथ नहीं मिलाया 

विराट कोहली जल्द ही 11 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए, जिसके बाद ट्रेविस हेड ने पलटवार करते हुए उन पर कटाक्ष किया। सनराइजर्स की 55 रन की जीत के बाद भी तनाव बना रहा। अब मैच के बाद विराट कोहली के व्यवहार को लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं। मैच के बाद ट्रेविस हेड ने विराट कोहली से हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन विराट कोहली ने हाथ नहीं मिलाया।

इरफान पठान:-
विराट कोहली को हमेशा से ही मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की तरह आक्रामक शैली में खेलना, थोड़ी सी नोकझोंक, कड़ी प्रतिस्पर्धा तथा पूरे जोश और जज्बे के साथ खेलना पसंद है।

यह भी पढ़ें: देखते रह गए ट्रेविस हेड, विराट बिना हाथ मिलाए आगे बढ़ गए, वीडियो हुआ वायरल

 

इरफान पठान ने क्या है ?

इरफान पठान ने कहा, 'विराट कोहली और हेड के बीच जो कुछ हुआ, ऐसा बेहद दबाव वाले मैचों में होना स्वाभाविक है। तब जबकि दोनों टीम अंक तालिका में महत्वपूर्ण स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हों। यह शीर्ष स्तर के क्रिकेट की प्रतियोगी भावना का ही एक हिस्सा था।'

लोग क्या कह रहे हैं?

लोगों का कहना है कि विराट कोहली का व्यवहार, उनके अहंकार को दिखा रहा है। वह क्रिकेट के बड़े खिलाड़ी हैं और टॉप पर हैं। उन्हें इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए। ट्रेविस हेड भारत आए हैं और भारत को अपनी भारतीय दिखानी चाहिए। कुछ लोगों ने विराट कोहली का साथ भी दिया है। लोगों का कहना है कि विराट इसलिए ही तो विराट हैं क्योंकि उनमें अलग तरह का अंदाज है। 


और पढ़ें