टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह इंडियन प्रीमियर लीग (
IPL
) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के असिस्टेंट और बैटिंग कोच बन गए हैं। DC ने मंगलवार (13 अक्टूबर) को इसका ऐलान किया। IPL 2027 में अब युवी-दादा की जोड़ी साथ दिखेगी। सौरव गांगुली टीम के हेड कोच बनाए हैं। युवराज IPL में पहली बार कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
भारत के लिए 304 वनडे, 40 टेस्ट और 58 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले 44 साल के युवराज वनडे और टी20 में वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं। इस दिग्गज ने
शुभमन गिल
, अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह जैसे कई उभरते हुए भारतीय खिलाड़ियों के मेंटर (मार्गदर्शक) की भूमिका निभाई है। युवराज 2015 में दिल्ली (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) के लिए खेले थे। उस समय फ्रेंचाइजी ने उन्हें 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह उस समय IPL इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी।
यह भी पढ़ें: KL राहुल सस्ते में निपटे, पृथ्वी शॉ दूसरी पारी में फेल, रणजी के तीसरे दिन का हाल
युवराज बोले - नए चैप्टर की शुरुआत
युवराज ने फ्रेंचाइजी की ओर से जारी बयान में कहा, 'दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने जीवन के नए चैप्टर की शुरुआत करने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। इस फ्रेंचाइजी से मेरा पुराना जुड़ाव रहा है और मैं इसके मालिकों को भी अच्छी तरह जानता हूं। इसलिए यह अवसर मेरे लिए खास है।'
यह भी पढ़ें: पैरा एशियन गेम्स के लिए 166 खिलाड़ियों को मंजूरी, विवादित निशानेबाजी कोच बाहर
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे इस बार कोच के रूप में दादा (सौरव गांगुली) के साथ काम करने का भी इंतजार है। क्रिकेट कोचिंग के प्रति मेरा गहरा लगाव है और मैं इस बेहद प्रतिभाशाली टीम के साथ काम शुरू करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे विश्वास है कि यह सफर रोमांचक रहेगा और मैं टीम की सफलता में योगदान देने की पूरी कोशिश करूंगा।'