logo

मूड

ट्रेंडिंग:

KL राहुल सस्ते में निपटे, पृथ्वी शॉ दूसरी पारी में फेल, रणजी के तीसरे दिन का हाल

रणजी ट्रॉफी के तीसरे दिन केएल राहुल 1 रन बनाकर चलते बने। महाराष्ट्र के लिए खेल रहे पृथ्वी शॉ ने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी की थी लेकिन दूसरी पारी में वह 7 रन ही बना सके।

KL Rahul Ranji Trophy

केएल राहुल, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन के पहले राउंड के मुकाबले देशभर में जारी हैं। मंगलवार (13 अक्टूबर) को तीसरे दिन का खेल हुआ, जिसमें तीन मैचों के नतीजे सामने आए। उत्तर प्रदेश ने ग्रुप-ए के मुकाबले में बिहार को पारी और 267 रन से हराया। वहीं ग्रुप-बी के मुकाबले में हैदराबाद ने त्रिपुरा के खिलाफ पारी और 40 रन के अंतर से जीत हासिल की। मुंबई ने ग्रुप-डी के मुकाबले में चंडीगढ़ को पारी और 155 रन से शिकस्त दी। इन तीनों टीमों ने बोन अंक के साथ जीत हासिल की।

 

तीसरे दिन कई स्टार खिलाड़ी मैदान में थे, जिनमें केएल राहुल और पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन सबसे निराशाजनक रहा। राहुल 1 रन बनाकर आउट हो गए। वह पहली पारी में भी 4 रन ही बना सके थे। दूसरी पारी में भी उनके फेल होने से कर्नाटक हार के करीब है। आंध्रे के खिलाफ कर्नाटक ने स्टंप्स तक 4 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए हैं लेकिन उसके पास सिर्फ 32 रन की बढ़त है। कर्नाटक की निगाहें करुण नायर पर टिकी हुई हैं, जो 81 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

 

पृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए सर्विसेज के खिलाफ पहली पारी में आक्रामक 70 रन जड़े थे लेकिन दूसरी पारी में वह 7 रन ही जोड़ पाए। महाराष्ट्र की आधी टीम 66 रन पर सिमट चुकी है। राहत की बात है कि महाराष्ट्र को पहली पारी में 106 रन की बढ़त मिली थी, जिससे उसके पास कुल 172 रन की लीड है। सर्विसेज की ओर से अर्जुन शर्मा 4 विकेट ले चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें: पैरा एशियन गेम्स के लिए 166 खिलाड़ियों को मंजूरी, विवादित निशानेबाजी कोच बाहर

जडेजा गेंद के साथ भी चमके

अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने ग्रुप-बी के मुकाबले में छत्तीसगढ़ के खिलाफ शतक जड़ने के बाद 3 विकेट भी लिए, जिससे सौराष्ट्र की स्थिति मजबूत हो गई है। सौराष्ट्र ने छत्तीसगढ़ को 312 रन पर ढेर कर 80 रन की बढ़त हासिल की और दिन का खेल खत्म होने तक बगैर किसी नुकसान के 45 रन बना लिए। उसके पास कुल 125 रन की बढ़त हो चुकी है। जयदेव उनादकट और चेतन साकरिया ने जडेजा का अच्छा साथ निभाते हुए 2-2 विकेट अपनी झोली में डाले।

 

यह भी पढ़ें: वैभव या संजू, चौथे टी20 में कौन करेगा ओपनिंग; मैच कहां दिखेगा? पूरी डिटेल

दिल्ली के खिलाफ बंगाल की पकड़ मजबूत

ग्रुप-सी के मुकाबले में बंगाल ने सुदीप घरामी (133) और अभिषेक पोरेल (149) के शतकों की बदौलत 429 रन बनाकर दिल्ली पर 189 रन की बढ़त हासिल की। आयुष बदोनी ने 5 विकेट झटके लेकिन वह बंगाल को बड़ी लीड बनाने से नहीं रोक सके। बंगाल ने इसके बाद दिल्ली को दूसरी पारी में 101 रन पर 3 झटके दे दिए हैं। दिल्ली की टीम अभी भी 88 रन से पीछे है। मोहम्मद शमी को तीसरे दिन कोई विकेट नहीं मिला लेकिन आकाश दीप और मुकेश कुमार खाली हाथ नहीं रहे। आकाश दीप ने सार्थक रंजन का मिडिल स्टंप उखाड़ा, जबकि मुकेश कुमार ने आयुष दोसेजा को स्लिप में लपकाया।


और पढ़ें