logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'यह वन-साइडेड सीरीज नहीं होगी', भारत को जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर की चुनौती

इंग्लैंड के असफल दौरे के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर जाने वाली है। इस दौरे से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने अपने बयान से भारतीय टीम को खुली चुनौती दी है।

Sikandar Raza open challenge to Team India

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय टीम के लिए आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। अब टीम इंडिया नए जोश और फ्रेश माइंडसेट के साथ जिम्बाब्वे दौरे की शुरुआत करने जा रही है। इस दौरे पर भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज शुरू होने से पहले ही जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने बड़ा बयान देकर टीम इंडिया को खुली चुनौती दे दी है। उनका कहना है कि वह इस सीरीज को बिल्कुल भी एकतरफा नहीं होने देंगे।

 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 23 जुलाई से होगा। पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच 25 जुलाई और तीसरा 26 जुलाई को होगा। सीरीज के सभी मुकाबले हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। भारतीय समय के मुताबिक, तीनों मैच दोपहर 4:30 बजे शुरू होंगे।

 

यह भी पढ़ें: ऋतुराज कप्तान, सरफराज की एंट्री, पृथ्वी शॉ को भी मिला मौका... टीम का हुआ ऐलान

सिकंदर रजा ने क्या कहा?

हाल के महीनों में जिम्बाब्वे के बेहतर प्रदर्शन का जिक्र करते हुए सिकंदर रजा ने कहा कि उनकी टीम लगातार अच्छा क्रिकेट खेल रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेंगे और भारत जैसी मजबूत टीम को कड़ी टक्कर देंगे।

 

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में सिकंदर रजा ने कहा कि जिम्बाब्वे ने पिछले कुछ समय में लगातार अच्छा और मनोरंजक क्रिकेट खेला है। उन्होंने कहा, 'दोनों देशों के पास इस सीरीज को जीतने का बराबर मौका है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह सीरीज काफी रोमांचक होगी और दर्शकों को शानदार क्रिकेट देखने को मिलेगा।' रजा ने यह भी कहा कि उनकी टीम किसी भी चुनौती से पीछे हटने वाली नहीं है और भारत के खिलाफ पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी।

 

यह भी पढ़ें: खतरा अभी टला नहीं है... लॉर्ड्स में शतक के बाद भी रिटायरमेंट ले सकते हैं रोहित!

 

सिकंदर रजा का मानना है कि भारत और जिम्बाब्वे दोनों ही इस समय बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में किसी एक टीम को पहले से विजेता मानना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि यह सीरीज एकतरफा रहेगी।

जिम्बाब्वे और भारतीय टीम का हालिया प्रदर्शन

जिम्बाब्वे के कप्तान ने कहा कि उनकी टीम हाल के महीनों में शानदार क्रिकेट खेल रही है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी मजबूत टीमों को हराया है, इसलिए भारत के खिलाफ भी टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी।

 

यह भी पढ़ें: 'मुझे फर्क नहीं पड़ता...' रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

 

वहीं, टीम इंडिया इस सीरीज में दबाव के साथ मैदान पर उतरेगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-2 और इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 से करारी हार मिली थी। इसके अलावा शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम वनडे सीरीज भी 1-2 से हार गई थी।

Related Topic:#India vs Zimbabwe

और पढ़ें