logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बहन से भाई का झगड़ा, पापा ने थप्पड़ मार दिया; रात में बेटे ने पापा को मार दिया

गाजियाबाद में पिता की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे मोहम्मद शावेज को गिरफ्तार किया है। लोनी में एक थप्पड़ से खफा होकर बेटे ने पिता मोहम्मद इरफान पर हमला किया था।

representative image of handcuffs

प्रतीकात्मक तस्वीर। (AI-generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक 22 वर्षीय लड़के ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना लोनी के अशोक विहार इलाके में शुक्रवार-शनिवार की रात दो बजे के आसपास की है। मृतक की पहचान मोहम्मद इरफान (58) के रूप में हुई हैं। पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम मोहम्मद शावेज है।

 

घटना के वक्त घर के अन्य सदस्य सो रहे थे। आरोपी ने पिता के सिर पर धारदार हथियार से कई बार वार किया। चीख-पुकार सुनकर घरवालों की नींद टूट गई। सभी ने मिलकर आरोपी युवक को पकड़ लिया। आनन-फानन मोहम्मद इरफान को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोनी पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) के केस दर्ज किया है।

 

यह भी पढ़ें: अचानक आनंद विहार स्टेशन पहुंचे अश्विनी वैष्णव, यात्रियों से जाना ट्रेनों का हाल

थप्पड़ के बदले हत्या

लोनी पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की शाम आरोपी का अपनी बहन से विवाद हुआ था। पिता ने बेटे को फटकार लगाई और एक थप्पड़ जड़ दिया। बस इसी बात से खफा बेटे ने देर रात सोते वक्त पिता पर धारदार हथियार से हमला किया। लोनी एसएचओ योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बड़ी बहन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

बालिग-नाबालिग में उलझी पुलिस

शुरुआत में परिवार ने दावा किया कि आरोपी लड़का नाबालिग है। उसकी उम्र 15 साल है। ग्रामीण डीसीपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि आरोपी के स्कूल प्रिंसिपल ने बालिग होने की लिखित में पु्ष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपी का जन्म 2004 में हुआ है। वह 8वीं का छात्र है।

 

यह भी पढ़ें: 'अयोध्या की तारीख बता दी, मथुरा-काशी कब जाएंगे', राजभर ने अखिलेश से पूछा

हथियार के साथ आरोपी दबोचा गया

लोनी सर्कल के एसीपी राम किशन के मुताबिक बेटे ने अपने पिता पर हंसिया से हमला किया था। उन्हें गंभीर चोट आई थी। चीख-पुकार सुनकर जागे घर के अन्य सदस्यों ने आरोपी बेटे को काबू कर लिया। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। हालांकि अस्पताल में मोहम्मद इरफान को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके पास से हथियार बरामद कर लिया है।

Related Topic:#UP News#Crime News

और पढ़ें