logo

ट्रेंडिंग:

गुरुग्राम में 3 साल की बच्ची साथ रेप, हत्या के बाद दफना दी लाश

हरियाणा के गुरुग्राम में 3 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी थी और शव को गड्ढे में दफना दिया था।

A 3 year girl

प्रतीकात्मक तस्वीर : Photo Credit : ChatGpt

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

हरियाणा के गुरुग्राम में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने बच्ची को बहला-फुसलाकर 4 किमी दूर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया और शव को गड्ढे में दफना दिया। यह घटना सेक्टर 37 के इंडस्ट्रियल एरिया के पास एक खाली प्लॉट में हुई, जहां शुक्रवार सुबह करीब 2 बजे बच्ची का शव बरामद हुआ।

 

गुरुग्राम पुलिस ने 24 वर्षीय शिवनाथ को गिरफ्तार किया है, जो बिहार के सुपौल जिले का निवासी है। शिवनाथ एक मैन्युफैक्चरिंग फर्म में काम करता था। आरोपी उसी बिल्डिंग में रहता था जहां बच्ची अपने माता-पिता के साथ रहती थी। वह अक्सर बच्ची के साथ खेलता था जिससे बच्ची उस पर भरोसा करती थी। 

गला घोंटकर गड्ढे में दफनाया शव

घटना गुरुवार शाम को हुई, जब बच्ची घर के पास खेल रही थी। शाम 7 बजे से 7:15 बजे के बीच आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर ले गया। जांच अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची को 4 किमी दूर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया, फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने एक गहरा गड्ढा खोदा और शव को दफना दिया।

 

यह भी पढ़ें: लकवाग्रस्त पति के पास सो रही महिला का गला रेतकर लूट लिए 65 लाख के गहने

आरोपी का कबूलनामा

माता-पिता ने शुक्रवार सुबह करीब 12:15 बजे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। CCTV फुटेज में आरोपी बच्ची को ले जाते हुए कैद हो गया, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया और पूरी वारदात का ब्यौरा दिया। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें हत्या और बच्चे के साथ यौन अपराध शामिल हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और सबूत जुटाए जा रहे हैं। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap