logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अपहरण के बाद व्यापारी के बेटे की हत्या, मुठभेड़ में मारा गया एक बदमाश

चित्रकूट पुलिस ने कपड़ा व्यापारी के बेटे का अपहरण करने वाले एक बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया है। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपियों को खोज निकाला। हालांकि बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी है।

Chitrakoot News

चित्रकूट एसपी अरुण कुमार सिंह और आयुष की फाइल फोटो। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में कपड़ा व्यापारी के बेटे का अपहरण करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गया है, जबकि दूसरा आरोपी घायल है। चित्रकूट एसपी अरुण कुमार सिंह के मुताबिक गुरुवार की पूरी रात आरोपियों की तलाशी की गई। शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे बरगढ़ इलाके के परानू बाबा जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में इरफान और कल्लू को गोली लगी।  

 

पुलिस की टीम घायलों को तुरंत अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने कल्लू को मृत घोषित कर दिया। वहीं इरफान को प्रयागराज रेफर कर दिया। एसपी ने बताया कि इरफान से पूछताछ के आधार पर उसके कमरे से बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। उसके गले और सीने में चोट के निशान है। शव को बक्से में रखा गया था। दोनों आरोपी प्रयागराज जिले के रहने वाले थे।

 

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में छोटे दलों को साथ लेकर कैसे आगे बढ़ रही है BJP?

व्हाट्सएप पर मांगी फिरौती

चित्रकूट पुलिस के मुताबिक गुरुवार की शाम करीब छह बजे बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी अशोक केसरवानी के 13 वर्षीय बेटे आयुष का अपहरण कर लिया था। रात लगभग आठ बजे बदमाशों ने व्हाट्सएप के माध्यम से परिवार से फिरौती मांगी। परिवार ने रात में लगभग 9 बजे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

 

यह भी पढ़ें: यूपी में आज ब्लैकआउट, सरकार क्यों कर रही बड़ी मॉकड्रिल?

व्यापारी के घर में किराये पर रह चुका इरफान

गुरुवार पूरी रात पुलिस की कई टीमें बच्चे और आरोपियों की तलाश में जुटी रहीं। शुक्रवार की सुबह परानू बाबा जंगल में मुठभेड़ में एक आरोपी मारा गया। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी इरफान अशोक केसरवानी के घर में किराये पर रहता था। पिछले साल 10 दिसंबर को उसने अपना कमरा खाली कर दिया था। दोनों आरोपी प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ के रहने वाले थे। फिरौती नहीं मिलने पर बच्ची की हत्या की। दोनों चित्रकूट के बरगढ़ में बक्से बनाने का काम करते थे। पुलिस ने बताया कि इरफान के पैर पर गोली लगी है। मृतक कल्लू की उम्र करीब 70 साल की थी।


और पढ़ें