logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कोई पाप न हो जाए, इसलिए प्राइवेट पार्ट काट डाला', किसान ने उठाया खौफनाक कदम

एक किसान ने वैराग्य और जीवन में कोई पाप न हो, इस डर से अपना प्राइवेट पार्ट ही काट डाला। अब उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसान ने अपने चचेरे भाई को बताया कि वह सबको एक भाव से देखना चाहता था।

Chhatarpur News

अस्पताल में भर्ती किसान। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक हैरान करने वाली खबर आई है। यहां किसान ने कुल्हाड़ी से अपना प्राइवेट पार्ट काटकर कुआं में फेंक दिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। छतरपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने अधिक खून बहने की बात कही है।

 

घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर महाराजपुर थाना क्षेत्र की है। किसान अपने गृहस्थ जीवन से मुक्ति पाना चाह रहा था। 42 वर्षीय किसान ने बताया कि उसने अपनी काम वासना मिटाने की खातिर प्राइवेट पार्ट काट डाला, ताकि भगवान का भजन कर सके।

 

किसान ने बताया कि वह बाबा बनना चाहता था। मगर जीवन में किसी पाप के डर से उसने यह कदम उठाया है। किसान के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 9 बजे खेत में एक कुएं के पास कुल्हाड़ी से अपने प्राइवेट पार्ट को काटा। वह इस अंग को पापी मानता था। 

 

यह भी पढ़ें: डीके शिवकुमार बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे सीएम पद की शपथ

खेत पर तड़पता रहा, चचेरे भाई को फोन करके बुलाया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्राइवेट पार्ट काटने के बाद किसान ने सबसे पहले अपने चचेरे भाई को फोन किया और मौके पर बुलाया। चचेरे भाई का कहना है कि वहां पहुंचने पर देखा कि भाई तड़प रहा था। बचाने की गुहार लगा था। सबसे पहले उसे महाराजपुर के प्राथमिक केंद्र में भर्ती कराया गया। मगर गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे छतरपुर जिला अस्पताल भेज दिया।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली-नोएडा में आंधी-पानी, राजस्थान में रेतीला तूफान; हिमाचल में भी मौसम खराब

काफी खून बह चुका: डॉक्टर

ईटीवी ने छतरपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर मनोज चौधरी के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि मरीज के प्राइवेट पार्ट का कुछ हिस्सा कट गया है। गंभीर रूप से घायल मरीज का बहुत खून बह चुका है। उसने खुद ही कुल्हाड़ी से प्राइवेट पार्ट काटने की बात कही है। 

25 जून को बेटी का ब्याह

चचेरे भाई के मुताबिक घायल व्यक्ति की पत्नी लकवाग्रस्त है। 25 जून को उसकी बेटी की शादी है। परिवार की आर्थिक हालत भी ठीक नहीं है। उसके एक लड़का और दो लड़कियां हैं। चचेरे भाई ने यह भी बताया कि पीड़ित सभी को एक भाव से देखना चाहता था। इसी कारण यह आत्मघाती कदम उठाया है।


और पढ़ें