एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की। रात पर लाश के पास लेटी रही। खूब अश्लील फिल्में देखी। हार्ट अटैक से मौत की कहानी गढ़ी, लेकिन दोस्तों ने पूरी पोल खोल दी। वारदात का खुलासा होने पर पूरा गांव सन्न रह गया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। घटना आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले की है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान लोकम शिव नागराजू के तौर पर हुई है। वह प्याज का व्यापार करता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी पत्नी ने हत्या के बाद रात में अश्लील फिल्म देखने की बात कबूल की है।
लोकम शिव नागराजू अपने परिवार के साथ गुंटूर जिले के चिलुवुरु गांव में रहता था। उसकी पत्नी का गोपी नाम के शख्स से प्रेम संबंध था। दोनों ने लोकम को रास्ते से हटाने की साजिश रची। घटना वाली रात पत्नी लक्ष्मी माधुरी ने बिरयानी बनाई। इसमें नशीला पदार्थ मिला दिया, जिसे खाने के बाद लोकम शिव नागराजू बेसुध हो गया।
यह भी पढ़ें: 1 साल में 5 बार तोड़े ट्रैफिक नियम तो रद्द होगा ड्राइविंग लाइसेंस, नया नियम लागू
पुलिस के मुताबिक रात साढ़े 11 बजे लक्ष्मी का प्रेमी गोपी उसके घर पहुंचा। वह बेसुध नागराजू की छाती पर बैठ गया और पत्नी लक्ष्मी से तकिया से पति का मुंह दबाकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद गोपी घटनास्थल से चला गया। लक्ष्मी माधुरी ने घटना की जानकारी किसी को भी देना उचित नहीं समझा। वह रातभर घर में अकेली रही और पति के लाश के बैठकर पोर्न वीडियो देखती रही।
यह भी पढ़ें: धार भोजशाला: पूजा भी होगी, नमाज भी होगी, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
पुलिस का कहना है कि तड़के करीब 4 बजे माधुरी ने घटना की जानकारी पड़ोसियों की दी। पड़ोसियों को पहले से ही माधुरी के रिश्ते की जानकारी दी। इस वजह से किसी को हार्ट अटैक वाली कहानी पर भरोसा नहीं हुआ। दोस्तों ने जब सही ढंग से नागराजू के शव को देखा तो उस पर चोट के निशान मिले। कान के पास खून का धब्बा था। तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी नागराजू की छात्री में फ्रैक्चर और दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।