logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कौन कब चला जाए, कोई नहीं जानता', जेल से लौटे AAP विधायक ने मांगे पंखे और कूलर

AAP के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने जेल सुधारों की वकालत करते हुए अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंने कहा कि कौन कब जेल चला जाए, कोई नहीं जानता।

harmeet singh pathanmajra

विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाब विधानसभा के मॉनसून सत्र चल रहा है। बुधवार को प्रश्न काल के दौरान उस समय सदन में हंसी का माहौल बन गया, जब आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने जेल सुधारों की वकालत करते हुए अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंने कहा कि हममें से कौन कब जेल चला जाए, कोई नहीं जानता। इसलिए जेलों में कम से कम पंखे और वाटर कूलर जैसी बुनियादी सुविधाएं होनी चाहिए। उन्होंने मंत्री से इस बारे में जवाब भी मांगा और उनके इस अनुभव से सदन में हंसी का माहौल देखने को मिला। सोशल मीडिया पर भी अब उनका यह बयान वायरल हो रहा है।  

 

पंजाब की सनोर विधानसभा सीट से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। वह एक रेप के मामले में गिरफ्तार हुए थे और कई महीने न्यायिक हिरासत में रहने के बाद उन्हें जमानत मिली थी। हालांकि, अभी इस मामले में उन्हें दोषी या बरी नहीं किया गया है। ऐसे में जेल से रिहा होने के बाद वह एक बार फिर से विधानसभा में पहुंचे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: बाढ़ से जूझते असम में होगी और बारिश, दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी, जानिए मौसम का हाल

जेलों में सुविधाएं बढ़ाने की मांग

प्रश्न काल के दौरान हरमीत सिंह पठानमाजर अपना सवाल लेकर खड़े हुए। उन्होंने जेल में बंद कैदियों को बुनियादी सुविधाएं देने की वकालत की। उन्होंने कहा, 'मेरा अनुभव हुआ है जेल का। वैसे अब तो कई चले गए हैं।'उनके इस बयान पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सदस्यों के बीच ठहाके गूंज उठे। उन्होंने आगे कहा, 'बठिंडा जेल में करीब 2000 कैदी हैं और वहां एक वाटर कूलर है। सुबह से शाम तक वहां लाइन लगी रहती है।'

मंत्री से क्या कहा?

उन्होंने मंत्री से जेल में पंखे और वाटर कूलर जैसी बुनियादी सुविधाएं देने की मांग की। उन्होंने मंत्री से कहा कि किसी को नहीं पता कि कब जेल जाना पड़ पाए। पंजाब सरकार में जेल मंत्री रहे लालजीत सिंह भूल्लर का जिक्र करते हुए उन्होंने उन पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भूल्लर साहब को भी नहीं पता था कि उन्हें जेल जाना पड़ेगा। बता दें कि लालजीत सिंह भूल्लर को हाल ही में पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के लिए कथित रूप से उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले वह पंजाब सरकार में जेल मंत्री थे। 

 

यह भी पढ़ें: 'अफजल के लिए रात में खुली कोर्ट, हमारे लिए क्यों नहीं', छात्रों की SC से अपील

मंत्री ने क्या बताया?

विधानसभा में सरकार के मंत्री उनके सवाल का जवाब देने के लिए खड़े हुए। उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि जेलों में ज्यादा संख्या में कैदी रखे गए हैं। जेलों में करीब 25-30 प्रतिशत ज्यादा कैदी रखे गए हैं। उन्होंने कहा, 'हमारे विधायक ने को जो दिक्कत का सामना करना पड़ा है उनको मैं बता दूं कि सरकार ने आरओ के साथ 45 वाटर कूलर लगाने की घोषणा की है।'

Related Topic:#Punjab News

और पढ़ें