logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आरोपी को भगाने के लिए मिटाया थाने का CCTV फुटेज, पुलिसकर्मी पर केस

ठाणे में पुलिस कस्टडी से एक आरोपी को भगाने और CCTV फुटेज डिलीट करने के आरोप में एक पुलिसकर्मी पर FIR दर्ज की गई है।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक पुलिसकर्मी पर आरोप लगा है कि उसने एक आरोपी को जेल से भगा दिया। भिवंडी के भोईवाड़ा पुलिस थाने में तैनात पुलिस नायक उमेश चंद्रभान नागरे ने रिश्वत लेकर एक आरोपी को हवालात से भागने में मदद की। इतना ही नहीं, अपनी इस करतूत को छिपाने के लिए उसने थाने में लगे CCTV कैमरों की फुटेज ही डिलीट करवा दी।

 

मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी उमेश नागरे और एक CCTV टेक्नीशियन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 241 जिसमें इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड डिलीट करना और IT एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा में फार्मासिस्टों ने रिन्यू नहीं कराया रजिस्ट्रेशन, काउंसिल ने काटे नाम

रिश्वत लेकर आरोपी को भगाया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस नायक नागरे ने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया। उसने अख्तर अली अब्बासअली मोमिन नाम के एक आरोपी से कथित तौर पर रिश्वत ली और उसे जेल से फरार होने में पूरी मदद की। जब आरोपी फरार हो गया तो अपनी गर्दन बचते देख पुलिसकर्मी ने सबूत मिटाने की साजिश रची।

 

सबूत मिटाने के लिए आरोपी पुलिसकर्मी ने एक अज्ञात CCTV टेक्नीशियन की मदद ली। उसने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के केबिन में रखे नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर के साथ छेड़छाड़ की। जिस वक्त आरोपी हवालात से भागा उस पूरे समय की CCTV फुटेज सिस्टम से डिलीट कर दी। इस कदम से पुलिस थाने का महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक डेटा नष्ट हो गया और मामले से जुड़े सबूत गायब कर दिए गए।

 

यह भी पढ़ें: फर्जी सर्टिफिकेट गैंग का किया था भंडाफोड़, अब पेड़ से लटकती मिली लाश

मामले की जांच जारी

वरिष्ठ अधिकारियों को जब इस पूरी गड़बड़ी और CCTV डेटा गायब होने का पता चला तो तुरंत जांच बैठाई गई। जांच में CCTV से छेड़छाड़ की पुष्टि होने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी और तकनीशियन दोनों पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


और पढ़ें