logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गर्लफ्रेंड को मार डाला था, सीन रीक्रिएट करने ले गई पुलिस ने वहीं बांधकर मारा

अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या करने के आरोपी एक शख्स को पुलिस ने उसी जगह ले जाकर लाठियों से पीटा। अब इसका वीडियो वायरल हो गया है। 

bhavnagar police beats murder accused

पुलिस ने जमकर पीटा, Photo Credit: Social Media, Edited with ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गुजरात के भावनगर में हाल ही में एक घटना हुई थी जिसमें एक शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर को जान से मार डाला था। शनिवार को पुलिस इस शख्स को लेकर घटनास्थल पर पहुंची थी। सीन रीक्रिएट करने से पहुंची पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर बुरी तरह पीटा। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस ने आरोपी फैसल यानी खटकी लखानी को पहले तो गाड़ी के पीछे बांधकर मारा। इसके बाद उसे बस स्टैंड की बेंच पर लेटाकर और एक पिलर में बांधकर सैकड़ों लाठियां मारीं। अपने इस कदम का बचाव करते हुए पुलिस ने कहा है कि एक उदाहरण पेश करने के लिए ऐसा किया गया।

 

25 साल के फैसले ने हाल ही में अपनी पार्टर काजर बरैया को भावनगर एसटी वीडियो पर बुरी तरह पीटा था। इसका भी वीडियो आया था जिसमें देखा गया कि वह काजल को लात-घूंसों से पीट रहा था। मारपीट में घायल हुई काजल को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जाया गया था लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। आरोपी फैसल को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था।

 

यह भी पढ़ें: झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान

शनिवार को क्या-क्या हुआ?

फैसल को लेकर पुलिस सीन रीक्रिएट करने पहुंची थी। उसी बस स्टैंड के बाहर पुलिस ने रस्सी से फैसल को पुलिस की गाड़ी के पीछे बांध दिया था। एक पुलिस अफसर ने लाठी लेकर फैसल को बुरी तरह पीटा और वह चिल्लाता रहा। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे रस्सी में बांधे-बांधे ही बस स्टैंड के अंदर लेकर गए। फैसल को एक पिलर से बांधा गया और फिर बुरी तरह कई लाठियां बरसाई गईं। इतना ही नहीं, उसे फर्श पर गिराकर और बेंच पर लिटाकर भी बुरी तरह पीटा गया और वह बार-बार चिल्लाता रहा।

इस बारे में नीलमबाग थाने के पुलिस इंस्पेक्टर डीपी उनादकट ने पुलिस का बचाव करते हुए कहा है कि आरोपी आपराधिक छवि का शख्स है। उन्होंने कहा, 'हमने उसे इस तरह से इसलिए मारा ताकि उदाहरण पेश किया जा सके कि महिलाओं के खिलाफ अपराध को गंभीरता से लिया जाएगा। साथ ही, संदेश दिया जा सके ताकि कोई ऐसा अपराध ना करे।' उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी फैसल इन दिनों जमानत पर बाहर आया था।

 

यह भी पढ़ें: 'सिर्फ तनख्वाह खाने आते हो', अधिकारियों को याद रहेगी कंगना रनौत की यह फटकार

क्यों की थी गर्लफ्रेंड की हत्या?

रिपोर्ट के मुताबिक, फैसल पिछले सात साल से काजल के साथ था और दोनों फुटपाथ पर ही रहते थे। उसे शक था कि काजल का संबंध उसके दोस्त रवि के साथ है। इसी को लेकर तीनों का झगड़ा भी हुआ था। उसने रवि को भी मारा था। पुलिस के मुताबिक, फैसल के खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका था। इसी के चलते उसने काजल को बस स्टैंड पर इतना पीटा कि उसे गंभीर चोटें आईं और आखिर में उसकी मौत ही हो गई।    

Related Topic:#Crime News

और पढ़ें