logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्रतीक की छोटी बेटी, चॉकलेट और अखिलेश... भावुक वीडियो की क्यों हो रही चर्चा?

प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार 14 मई को बैकुंठ धाम में किया गया। इस दौरान अखिलेश यादव को प्रतीक की छोटी बेटी को चॉकलेट देते हुए देखा गया। जिसका एक वीडियो वायरल हो गया है।

Akhilesh Yadav talking to Prateek's younger daughter

प्रतीक की छोटी बेटी से बात करते अखिलेश यादव, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का गुरुवार को लखनऊ में अंतिम संस्कार किया गया। बैकुंठ धाम में उनका अंतिम संस्कार हुआ, जहां समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने भाई की अंतिम रस्में निभाईं और उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान अखिलेश यादव को प्रतीक की छोटी बेटी को चॉकलेट देते हुए देखा गया। जिसका एक वीडियो वायरल हो गया है।

 

पूरे कार्यक्रम में लोगों का भारी हुजूम और भावुक माहौल देखने को मिला। इस दौरान हजारों लोग नम आंखों से उन्हें विदाई देने पहुंचे। 'प्रतीक यादव अमर रहें' के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर उनके आवास से करीब पांच किलोमीटर दूर श्मशान घाट ले जाया गया। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा। 38 वर्षीय प्रतीक का निधन 13 मई को दिल और फेफड़ों से जुड़ी पल्मोनरी एम्बोलिज्म के कारण हो गया था।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में बिना रजिस्ट्रेशन नहीं चलेंगे कोचिंग सेंटर, सरकार लाने जा रही नया कानून

दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, उमड़ा जनसैलाब

सुबह से ही प्रतीक यादव के आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, सांसद और विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं ने वहां पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। सैफई से लेकर लखनऊ तक के हजारों समर्थक अपने नेता के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे। श्मशान घाट पर भी भारी भीड़ मौजूद रही, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

शोक के बीच चाचा-भतीजी का भावुक पल

अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट से एक बेहद भावुक तस्वीर भी सामने आई। गम के इस माहौल में अखिलेश यादव अपनी छोटी भतीजी (प्रतीक की बेटी) का ख्याल रखते नजर आए। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अखिलेश अपनी भतीजी को चॉकलेट देकर उसे दुलारते दिख रहे हैं। इस पल ने वहां मौजूद लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया, जिसे लोगों ने परिवार की अटूट एकजुटता के रूप में देखा।

यह भी पढ़ें: पीतल कारोबारी की बेटी बनी लुटेरी, घर में बॉयफ्रेंड से करवाई 1.20 करोड़ की डकैती

राजनीति से दूर, फिटनेस और बिजनेस के थे शौकीन

प्रतीक यादव को करीब से जानने वाले लोग उन्हें एक बेहद विनम्र और मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में याद करते हैं। उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद उन्होंने कभी सक्रिय राजनीति में कदम नहीं रखा। वह अपना पूरा ध्यान बिजनेस पर केंद्रित रखते थे। उन्हें लग्जरी गाड़ियों, महंगी बाइक्स, जानवरों के प्रति प्रेम और बॉडीबिल्डिंग का गहरा शौक था। लखनऊ और सैफई के निवासियों के बीच उनकी पहचान एक शांत और हंसमुख व्यक्ति की रही है।


और पढ़ें