logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पीतल कारोबारी की बेटी बनी लुटेरी, घर में बॉयफ्रेंड से करवाई 1.20 करोड़ की डकैती

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक पीतल कारोबारी के घर से 1.20 करोड़ रुपये की लूट हुई। जब पुलिस ने लूट की जांच की तो पता चला कि उसकी बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड की मदद से लूट की साजिश रची थी।

representative image of daughter and Boyfriend

प्रतीकात्मक तस्वीर। (ChatGpT Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक पीतल कारोबारी के घर हुई 1.20 करोड़ रुपये की सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरी वारदात की साजिशकर्ता कोई और नहीं, बल्कि कारोबारी की अपनी बेटी आरिबा ही थी। आरिबा ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही घर को लूटने की योजना बनाई थी।

 

पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए मुख्य आरोपी आरिबा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लूट के 47.24 लाख रुपये, दो गाड़ियां, पांच मोबाइल फोन और चार तमंचे बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस बाकी फरार आरोपियों और बची हुई रकम की तलाश में जुटी हुई है।

 

यह भी पढ़ें: 'देशभक्ति थोपने से नहीं आती', बिहार सरकार के फैसले पर AIMIM का हमला

डिजिटल लॉक से खुला राज

11 मई की रात नागफनी थाना इलाके में हथियारबंद बदमाश कारोबारी के घर में घुस गए। बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बना लिया और फिर करोड़ों की डकैती कर फरार हो गए। मामले की जांच के दौरान पुलिस को घर में लगा हाई-सिक्योरिटी डिजिटल लॉक देखकर शक हुआ। पुलिस का कहना है कि अगर कोई बाहरी व्यक्ति गलत चाबी से लॉक खोलने की कोशिश करता तो तुरंत अलार्म बज जाता लेकिन वारदात के समय ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। बस यही बात पुलिस को खटक गई और उन्हें शक हो गया कि इस पूरी वारदात में घर के किसी अपने का भी हाथ हो सकता है।

6 महीने से चल रही थी तैयारी

पुलिस पूछताछ में पता चला कि डकैती की यह पटकथा रातों-रात नहीं लिखी गई थी, बल्कि इसके लिए पिछले छह महीने से साजिश रची जा रही थी। आरिबा अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर शादी करना चाहती थी और इसी मकसद से उसने घर में दो बार रेकी करवाई थी। आरिबा ने पहले ही डिजिटल लॉकर की चाबी अपने प्रेमी को सौंप दी थी। वारदात वाले दिन आरिबा ने ही भीतर से दरवाजा खोलकर आरोपियों के लिए रास्ता आसान किया था।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में JDU ने चला बड़ा दांव, अब हर दिन जनता दरबार; मंत्री करेंगे सुनवाई

बाकी आरोपियों की तलाश जारी

बदमाशों ने घर में घुसने के बाद असलहों के बल पर परिवार को धमकाया और लॉकर में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। जाते समय अपनी पहचान छुपाने के लिए आरोपी घर का CCTV DVR भी साथ ले गए थे ताकि कोई डिजिटल साक्ष्य न बचे। SSP सतपाल अंतिल ने बताया कि इस मामले में कुल आठ लोगों की संलिप्तता सामने आई है, जिनमें से पांच सलाखों के पीछे हैं और बाकी की तलाश जारी है।


और पढ़ें