logo

मूड

ट्रेंडिंग:

महिलाओं को 40 हजार, लैपटॉप,स्कूल..., चुनाव से पहले क्या एलान कर गए अखिलेश यादव?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अगर सरकार बनी तो महिलाओं के सम्मान के लिए आधी आबादी को 40 हजार रुपये देंगे। पढ़ें रिपोर्ट।

Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। Photo Credit: SamajwadiParty/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

समाजवादी पार्टी (SP) ने विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वादों का पिटारा खोल दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलान किया है कि अगर विधानसभा चुनावों के बाद उनकी सरकार बनती है तो वह प्रदेश की महिलाओं को 40 हजार रुपये देंगे। अखिलेश यादवन  इसे आधी आबादी का संकल्प बताया है। उन्होंने कहा है कि वह महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देंगे। 

अखिलेश यादव ने कहा है, 'समाजवादी सरकार में जो लैपटॉप मिला होगा वो आज भी चल रहा होगा। भविष्य में इंटरमीडिएट पास करने वाली बेटियों को लैपटॉप देकर आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के लिए तो नारी केवल नारा बनकर रह गई हैं। महिला आरक्षण पास हो चुका है, भारतीय जनता पार्टी क्यों देरी कर रही है, उसको अगले चुनाव में लागू किया जाए।'

यह भी पढ़ें: 'चवन्नी, रुपया, ABCD और जाट...', अखिलेश यादव की बोलती जयंत चौधरी ने बंद कर दी?

अखिलेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी:-
समाजवादी सरकार में जो लैपटॉप मिला होगा वो आज भी चल रहा होगा। भविष्य में इंटरमीडिएट पास करने वाली बेटियों को लैपटॉप देकर आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा।

PDA की क्या परिभाषा क्या बता गए?

अखिलेश यादव ने कहा, 'जो पीड़ित है, दुखी है, अपमानित हो रहा है, वह PDA है। यूपी में अगर सरकार बनी तो बंद किये गए 26 हजार प्राइमरी स्कूल फिर से शुरू किए जाएंगे।'

अखिलेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी:-
अग्निकांड में मां के सामने हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री कह रहे थे कि  हम भाषण सुनने के मूड में नहीं हैं, किस तरह से खुशी दुबे को जेल भेजकर अपमानित करने का काम किया गया। आंकड़े बताते है सबसे ज्यादा अन्याय बेटियों के ऊपर उत्तर प्रदेश में हो रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी के लिए तो नारी केवल नारा बनकर रह गई हैं। महिला आरक्षण पास हो चुका है, भारतीय जनता पार्टी क्यों देरी कर रही है, उसको अगले चुनाव में लागू किया जाए।'

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव को 'अंकल' बुलाकर कौन सा सियासी दांव चल रहे आकाश आनंद?

 

योजन का नाम स्त्री क्यों? डिंपल यादव ने बताया              

डिंपल यादव ने क्या कहा, 'महिला शक्ति का विकास केवल इसके बारे में बात करने से नहीं होगा, बल्कि महिलाओं को सच्चा प्रतिनिधित्व देने से होगा। आधी आबादी के रूप में पीडीए में शामिल प्रत्येक महिला का सम्मान और समृद्धि हमारा संकल्प है। स्त्री शब्द जानबूझकर चुना गया है क्योंकि यह किसी विशेष आयु वर्ग तक सीमित किए बिना लैंगिक प्रतिनिधित्व करता है जबकि लड़की, युवा महिला या महिला जैसे शब्द एक आयु वर्ग को दर्शाते हैं,  स्त्री शब्द एक लिंग का प्रतिनिधित्व करता है और इसलिए यह योजना हर उम्र की महिलाओं पर लागू हो सकती है।'

 

 

डिंपल यादव ने कहा, 'वह सिर्फ इसलिए सम्मान की हकदार है क्योंकि वह एक महिला है। सामाजिक सशक्तीकरण और अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए समृद्धि से पहले भी सम्मान की आवश्यकता होती है।  आर्थिक सशक्तीकरण भी उतना ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने परिवारों में आर्थिक रूप से योगदान करने में सक्षम बनाता है, जिससे घर के भीतर उनकी समानता बढ़ती है।'

 

यह भी पढ़ें: 'चार दिन की सरकार बची है...' विधानसभा सत्र से पहले अखिलेश का BJP पर बड़ा हमला

मोबाइल, लैपटॉप..., क्या-क्या हुए एलान?

अखिलेश यादव ने कहा, 'हम मोबाइल फोन, लैपटॉप, वित्तीय सहायता, शिक्षा और प्रशिक्षण के माध्यम से सम्मान और समृद्धि की दिशा में एक रास्ता बनाएंगे, जो धीरे-धीरे महिलाओं को सम्मान और आत्मविश्वास के साथ अपने पैरों पर खड़ा होना सिखाएगा। यह योजना महिलाओं की शिक्षा और रोजगार के अवसरों तक पहुंच में सुधार करेगी और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी। यह योजना शुरू में 40,000 रुपये की सहायता के साथ शुरू की जाएगी, जिसे हर साल बढ़ाया जाएगा। 

Related Topic:#Akhilesh Yadav

और पढ़ें