logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हिमाचल से दिल्ली-NCR तक नशे का नेटवर्क, मथुरा के दो आरोपी गिरफ्तार

अलीगढ़ में पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन करोड़ की चरस सहित मथुरा के दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकड़े गए तस्करों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क के खुलासे का प्रयास कर रही है।

NDPS Accused

पुलिस हिरासत में पकड़े गए तस्कर, Photo Credit : Aligarh Police

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6.528 किलोग्राम चरस के साथ मथुरा के दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई गई है। आरोपियों के कब्जे से 27,500 रुपये नकद और एक सफेद रंग की टाटा टियागो कार भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हिमाचल प्रदेश के कसोल और मनाली से चरस लाकर दिल्ली-NCR में इसकी सप्लाई करते थे। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तस्करी के नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस की यह कार्रवाई अलीगढ़ जिले के टप्पल थाना क्षेत्र में की गई। टप्पल थाना पुलिस, क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम को मादक पदार्थों की बड़ी खेप की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से संदिग्ध कार को ट्रेस किया और चेकिंग के दौरान उसे रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को करीब 6.528 किलोग्राम चरस बरामद हुई। इसके अलावा 27,500 रुपये नकद भी मिले। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गई है। इतनी बड़ी कीमत की चरस मिलने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

 

यह भी पढ़ें: बिठूर में BJP की बंपर जीत, राणा समरेन्द्र सिंह जीते; कांग्रेस को सिर्फ 58 वोट

मथुरा के रहने वाले हैं गिरफ्तार तस्कर

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्ष्मण निवासी नौझील थाना क्षेत्र और सुरेश निवासी कोसीकलां, जिला मथुरा के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में दोनों के मादक पदार्थों की तस्करी में लंबे समय से शामिल होने की बात सामने आई है। हालांकि, उनके नेटवर्क और कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है।

कसोल और मनाली से लाते थे चरस

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी हिमाचल प्रदेश के कसोल और मनाली से चरस लाकर दिल्ली-NCR के इलाकों में सप्लाई करते थे। पुलिस को आशंका है कि इस कारोबार में दूसरे लोग भी शामिल हो सकते हैं। अब जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी चरस किससे खरीदते थे, इसे किन रास्तों से लाया जाता था और दिल्ली-NCR में उनके संपर्क किन लोगों से थे।

 

यह भी पढ़ें: मिशन-2027 के लिए मायावती का बड़ा दांव, आकाश आनंद संभालेंगे UP का मोर्चा

NDPS एक्ट के तहत मुकदमा

सीओ खैर अभिषेक पटेल के मुताबिक, टप्पल थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम को बड़े पैमाने पर नशे की तस्करी की जानकारी मिली थी। इसके बाद सर्विलांस की सहायता से संदिग्ध वाहन को ट्रेस किया गया। चेकिंग के दौरान कार से चरस बरामद हुई और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस अब बरामदगी के साथ-साथ तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

Related Topic:#Crime News

और पढ़ें