logo

मूड

ट्रेंडिंग:

‘मेरे बेटे से प्यार है तो जान दे दो’, लड़के की मां पर लगा आरोप; महिला गिरफ्तार

अहमदाबाद में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला पर एक बच्ची को मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप है। साथ ही सुसाइड के लिए उकसाने का भी परिवार वालों की तरफ से आरोप लगाया गया है। 

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गुजरात के अहमदाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला का गिरफ्तार किया गया है। महिला पर आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे की गर्लफ्रेंड को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। साथ ही फांसी लगाने के लिए भी उकसाया है। लड़की ने 31 अगस्त को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। 

 

पीड़ित लड़की 12 क्लास में पढ़ती थी। वह आरोपी महिला के नाबालिग बेटे के साथ रिलेशनशिप में थी। लगातार परेशान होने के कारण उसने यह कदम उठाया। 

 

यह भी पढ़ें: 'आपका टेस्ट है कि आप हमारे साथ हो या नहीं', अल्पसंख्यकों से बोले शुभेंदु अधिकारी

ऑडियो रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मृतिका के पिता ने पुलिस में शिकायत की और सभी सबूत दिए। उन्होंने पुलिस को ऑडियो रिकॉर्डिंग दिया जिसमें महिला और बच्ची के बीच में बातचीत के सबूत मिलते हैं। महिला ने बच्ची से बातचीत करते हुए कहा, 'अगर तुम मेरे बेटे से सच्चा प्यार करती हो तो फांसी लगा लो।' 


महिला ने आगे कहा, 'जब घर पर कोई न हो तो यह करना। मैं तुम्हारे जाने के बाद तुम्हारे मां-बाप का खयाल रख लूंगी।' लड़की के पिता की शिकायत के मुताबिक, दोनों बच्चे एक ही क्लास में पढ़ते थे। दोनों की आपस में बातचीत होते रहती थी। करीब तीन-चार महीने पहले जब दोनों परिवारों को इस रिश्ते के बारे में पता चला, तो उन्होंने बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी। इसके बावजूद दोनों का लगातार बात करते रहे और एक दूसरे के संपर्क में रहे।

 

पिता ने बताया कि हाल ही में स्कूल के मैदान में दोनों को साथ बैठे देखने पर प्रिंसिपल ने दोनों परिवारों को बुलाकर चेतावनी दी थी। इस बात से नाराज होकर लड़के की मां लड़की के घर पहुंच गई। करीब आधे घंटे तक उसे बुरी तरह जलील किया। 

 

यह भी पढ़ें: 'उमर खालिद राष्ट्रवादी है...', कांग्रेस नेता BK हरिप्रसाद के बयान पर हंगामा

ऑडियो और CCTV से हुआ पर्दाफाश

महिला के जाने के बाद बच्ची काफी सदमे में आ गई और उसने यह कदम उठा लिया। घटना के बाद पीड़िता के परिवार ने पुलिस को महिला की आवाज की ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ-साथ घर के बाहर का CCTV फुटेज सौंपा। इसमें महिला घर आती हुई साफ दिख रही है।

 

सरखेज पुलिस ने सबूतों की जांच के बाद महिला के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की आगे की कानूनी जांच कर रही है।


और पढ़ें