logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नंदी हिल्स मानसून मैराथन में 31 साल के पंजाब के युवक की मौत, CPR भी नहीं आया काम

पंजाब के रहने वाले 31 साल के अमनदीप सिंह जगदे की कर्नाटक के नंदी हिल्स मॉनसून मैराथन के दौरान मौत हो गई। 21 किलोमीटर की दौड़ का लगभग आधा रास्ता तय करने के बाद वह अचानक गिर पड़े।

Amandeep dies after collapsing during Nandi Hills Marathon

अमनदीप सिंह जगदे, Photo Credit: amandeepsinghjagde/Instagram

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कर्नाटक के नंदी हिल्स में रविवार सुबह आयोजित मानसून मैराथन के दौरान 31 साल के एक रनर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पंजाब के रहने वाले अमनदीप सिंह जगदे 21 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा ले रहे थे। करीब आधी दूरी पूरी करने के बाद वह नंदी हिल्स से नीचे उतरते समय अचानक गिर पड़े। शुरुआती जांच में कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई जा रही है।

 

अमनदीप बेंगलुरु में रहकर मान्यता टेक पार्क की एक निजी कंपनी में काम करते थे। मैराथन में 10 और 21 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई थी, जिसमें 4,500 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। हादसे के बाद अमनदीप को पहले मेडिकल कैंप ले जाया गया और हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

 

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू एनकाउंटर में ढेर

आधी दौड़ के बाद अचानक गिरे अमनदीप

अमनदीप सुबह करीब 9:10 बजे दौड़ते हुए नंदी हिल्स से नीचे आ रहे थे। इसी दौरान वह अचानक सड़क पर गिर पड़े। उनके साथ दौड़ रहे लोगों ने तुरंत उन्हें मेडिकल कैंप पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक इलाज दिया गया। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से मुदेनाहल्ली के श्री मधुसूदन साईं इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च अस्पताल ले जाया गया। पहाड़ियों के एंट्री गेट के पास भी उन्हें CPR दिया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

KGF के रहने वाले साथी रनर वी. कमलानाथ ने बताया कि दौड़ शुरू होने के बाद अमनदीप काफी फिट और उत्साहित नजर आ रहे थे। वह दूसरे प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने के साथ 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारे भी लगा रहे थे। कमलानाथ के मुताबिक, अमनदीप पहले भी कई मैराथन में हिस्सा ले चुके थे। हाल ही में उन्होंने हाइरॉक्स इवेंट में हिस्सा लेकर उसे जीता था। हालांकि, रविवार को करीब आधी दूरी पूरी करने के बाद वह थके हुए नजर आए और कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

 

यह भी पढ़ें: मधेपुरा में मिड-डे मील खाने से 60 बच्चे बीमार, जिले में हड़कंप

पोस्टमार्टम के बाद साफ होगी मौत की वजह

अमनदीप का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। नंदी गिरिधामा पुलिस उनके परिवार के आने का इंतजार कर रही है। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथी प्रतिभागी के अनुसार, आयोजकों ने रनर्स से डिस्क्लेमर लेने के साथ उनके पिछले मैराथन और अन्य फिटनेस इवेंट में हिस्सा लेने की जानकारी भी जुटाई थी। अमनदीप ने मैराथन से पहले इंस्टाग्राम पर 21 किलोमीटर रन में हिस्सा लेने की बात कही थी और लिखा था, 'God is with me.' उनकी मौत के बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया पर भावुक कर देने वाली याद बन गई है।


और पढ़ें