logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अंबेडकरनगर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, बिल्लू इंदौरिया गैंग का वाहिद ढेर

अंबेडकरनगर में इंदौरिया गैंग का सुपारी किलर वाहिद अंसारी मंगलवार की सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। मुठभेड़ में हुई गोलीबारी में इंस्पेक्टर व सिपाही गोली लगने से घायल हो गए।

 Ambedkar Nagar news

प्रतीकात्मक फोटो। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार तड़के भीषण मुठभेड़ हो गई। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवबाबा बैरियर के पास हुई इस मुठभेड़ में कुख्यात सुपारी किलर वाहिद अंसारी मारा गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हुए वाहिद को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

वह बिल्लू इंदौरिया गैंग का सक्रिय सदस्य था और सुपारी लेकर हत्या करने के लिए कुख्यात था। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोलीबारी में अकबरपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह और स्वाट टीम के मुख्य आरक्षी सोनू यादव घायल हो गए। वहीं, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह और सर्विलांस प्रभारी विनोद यादव की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में असलहे और कारतूस बरामद किए हैं। वाहिद का एक साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।

 


पुलिस के मुताबिक, 17 और 18 नवंबर की मध्यरात्रि अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवबाबा बैरियर पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अहिरौली की तरफ से पल्सर बाइक पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पुलिसकर्मियों को जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में अकबरपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह के बाएं हाथ में गोली लग गई। अचानक हुई फायरिंग से पुलिस टीम ने मोर्चा संभाला और बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया।

जवाबी फायरिंग में घायल हुआ सुपारी किलर

पुलिस से घिरता देख दोनों बदमाश बाइक से शिवबाबा मैदान की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए उन्हें आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग जारी रखी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वाहिद अंसारी को गोली लगी। घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका दूसरा साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार बदमाश की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें: शादी कहीं और तय हुई तो भड़का प्रेमी, प्रेमिका का गला रेता, खुद भी लगाई फांसी

तीन पिस्टल, कार्बाइन और सात तमंचे बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। इनमें तीन .32 बोर की पिस्टल, एक नौ एमएम कार्बाइन, सात .315 बोर के तमंचे, छह खोखा कारतूस और 24 कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक भी बरामद की गई है। इस मामले में अकबरपुर कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 651/26 के तहत बीएनएस की धारा 109(1) और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

छह जिलों में दर्ज थे 35 मुकदमे

मारा गया बदमाश वाहिद अंसारी पुत्र अबु बकर गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के छह जिलों आजमगढ़, गाजीपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, गौतमबुद्धनगर और चंदौली में कुल 35 मुकदमे दर्ज थे। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज थे। वर्ष 2014 से 2023 के बीच उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज किए गए थे। वह बिल्लू इंदौरिया गैंग से जुड़ा था और सुपारी किलिंग के मामलों में कुख्यात माना जाता था।

 

यह भी पढ़ें: बारातियों की कार लोडर में घुसी, सैनिक की मौत, दूल्हे के भाई समेत 8 घायल

एसपी प्राची सिंह समेत 12 पुलिसकर्मी थे शामिल

इस मुठभेड़ में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के नेतृत्व में कुल 12 पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम में पीआरओ निरीक्षक जितेंद्र सिंह, अकबरपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक आदर्श कुमार सिंह, रामप्रताप वर्मा और विनोद यादव समेत स्वाट व सर्विलांस सेल के पुलिसकर्मी मौजूद थे। बदमाशों की फायरिंग में प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह और स्वाट टीम के मुख्य आरक्षी सोनू यादव घायल हुए। वहीं, एसपी प्राची सिंह और सर्विलांस प्रभारी विनोद यादव की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं। पुलिस अब फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।

Related Topic:#UP News#Crime News

और पढ़ें