logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बारातियों की कार लोडर में घुसी, सैनिक की मौत, दूल्हे के भाई समेत 8 घायल

फर्रुखाबाद में बरेली- इटावा हाईवे पर बारातियों से भरी कार ओवरटेक करते समय तेज स्पीड में लोडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार में सवार सैनिक की मौत हो गई है।

 Hospitalized  Injured people

घायलों का हालचाल लेते विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, Photo Credit : Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के जिला फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर सोमवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। भाई की शादी में शामिल होने जा रहे बारातियों से भरी तेज रफ्तार कार आगे चल रहे लोडर से टकरा गई। हादसे में सेना में तैनात 36 वर्षीय विश्वनाथ पाल की मौत हो गई, जबकि दूल्हे का बड़ा भाई सैनिक रितिक पाल समेत आठ लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार लोग अंदर ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां विश्वनाथ पाल को मृत घोषित कर दिया गया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं।

हादसा सोमवार रात करीब नौ बजे कमालगंज थाना क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर महमदपुर गढ़िया गांव के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, कमालगंज क्षेत्र के देवरान गढ़िया गांव निवासी प्रदीप पाल की बरात हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव जा रही थी। बरात में शामिल होने के लिए परिवार के लोग एक्सयूवी कार से निकले थे।बताया जा रहा है कि हाईवे पर कार चालक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे लोडर में जा घुसी। टक्कर के बाद कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

 

यह भी पढ़ें: फर्रुखाबाद में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, JE को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

सैनिक विश्वनाथ पाल की मौत

इस हादसे में 36 वर्षीय सैनिक विश्वनाथ पाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विश्वनाथ पाल परिवार के ही सदस्य थे और सेना में हिमाचल प्रदेश में चालक के पद पर तैनात थे।परिजनों के मुताबिक, विश्वनाथ एक महीने की छुट्टी लेकर 26 अक्टूबर को ही गांव आए थे। उनके परिवार में पत्नी पूजा और एक बेटी है। शादी में शामिल होने जाते समय हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

 

यह भी पढ़ें: बागपत में जमीन के लिए भाई की हत्या, पेट्रोल से जलाया शव, अवशेष भी फेंके

दूल्हे का बड़ा भाई भी घायल

कार में दूल्हे प्रदीप पाल के बड़े भाई सैनिक रितिक पाल के अलावा सतेंद्र, सोनू, शिवा पाल, कोमल, पप्पू, शनी, विश्वनाथ पाल और औरैया जिले के बिधूना निवासी हृदेश सवार थे। दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों में दूल्हे का बड़ा भाई सैनिक रितिक पाल भी शामिल है।घायल सतेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। बाकी घायलों को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से निकाले घायल

हादसे की सूचना मिलते ही कमालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अजब सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। इसके बाद एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी राजेपुर और डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया।पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना में लोडर चालक भी घायल हुआ था, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

 

यह भी पढ़ें: आतंकी कनेक्शन का डर दिखाकर 3 करोड़ वसूले, अमेरिका से आए वकील से साइबर ठगी

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

एक ही परिवार के लोग शादी में शामिल होने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। सैनिक विश्वनाथ पाल की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल में घायल रिश्तेदारों का उपचार चल रहा है और परिवार के लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।एक तरफ परिवार में शादी की तैयारियां थीं, वहीं हाईवे पर हुए हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related Topic:#UP News#Crime News

और पढ़ें