logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार के हर विधानसभा क्षेत्र में खुलेगा आंबेडकर स्कूल, हर प्रखंड में हॉस्टल

बिहार के अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने बताया है कि हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक आंबेडकर स्कूल और हर प्रखंड में हॉस्टल खोले जाएंगे।

Ambedkar School

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

बिहार में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग ने एक अहम कदम उठाया है और शिक्षा, छात्रावास तथा रोजगार के मोर्चे पर बड़े विस्तार की तैयारी में जुट गया है। विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में मंत्री लखेंद्र पासवान ने कई महत्वपूर्ण बातें बताईं। उन्होंने कहा कि राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर विद्यालय बनाया जाएगा। साथ ही हर प्रखंड में डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास स्थापित करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। इसके अलावा आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी और स्कूलों के अन्य कर्मियों की भी बड़े पैमाने पर बहाली होगी।

 

लखेंद्र पासवान ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में बैठक की थी, जहां उन्होंने विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। इसी बैठक में उन्होंने बताया कि अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में नए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालयों में 1048 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए बिहार लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेज दी गई है।

 

यह भी पढ़ें: ऑफिस वाली गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप, पहले उसे मार डाला फिर काटा अपना गला

 

विद्यालयों के सुचारु संचालन के लिए सफाईकर्मी, नाई, माली सहित 365 पदों पर भी बहाली की जाएगी। इस योजना के तहत वैशाली के पातेपुर, पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर के मीनापुर और खगड़िया प्रखंड में 720-720 क्षमता वाले नए अंबेडकर आवासीय विद्यालयों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। साथ ही 18 जिलों में स्वीकृत सावित्रीबाई फुले छात्रावासों का निर्माण भी गति पकड़ चुका है।

 

जनहित मामलों में विलंब बर्दाश्त नहीं

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अब तक 121 आश्रितों को नियुक्ति प्रदान की गई है। वहीं बिहार महादलित विकास मिशन के तहत महादलित बस्तियों में सामुदायिक भवन सह वर्कशेड निर्माण अभियान जारी है।

 

यह भी पढ़ें: केरल में दी थी PSC की परीक्षा, 60 की उम्र हो जाने पर आया ज्वाइनिंग लेटर

 

अब तक 4983 भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 1025 भवन निर्माणाधीन हैं। लखेंद्र पासवान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के एक करोड़ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लक्ष्य में यह विभाग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक में विभाग के सचिव संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


और पढ़ें