logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ऑफिस वाली गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप, पहले उसे मार डाला फिर काटा अपना गला

मोहाली में एक शख्स ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को चाकू मारकर जान ले ली, फिर खुद का गला रेत दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

He stabbed his ex girlfriend to death then slit his own throat

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

पंजाब के मोहाली में प्यार का एक खौफनाक मंजर सामने आया है, जहां एक शख्स ने ब्रेकअप होने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड की जान ले ली। जब महिला ऑफिस में बैठकर काम कर रही थी, उसी दौरान आरोपी शख्स ने उस पर कई बार चाकू से हमला किया। उसके बाद उसी चाकू से खुद का गला रेतकर जान देने की कोशिश की थी। ऑफिस में मौजूद बाकी लोगों ने महिला और आरोपी शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। आरोपी शख्स का इलाज चल रहा है, जिसकी हालत अभी नाजुक बताई जा रही है। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

 

यह घटना गुरुवार को हुई थी, जहां मृत महिला मोहाली की एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शख्स का नाम हरविंदर मान है, जो डिंपल के साथ ही एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। दोनों एक-दूसरे को पिछले तीन साल से जानते थे। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। फिलहाल हरविंदर को गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

यह भी पढ़ें: केरल में दी थी PSC की परीक्षा, 60 की उम्र हो जाने पर आया ज्वाइनिंग लेटर

क्या ब्रेकअप की खीझ में किया हमला?

पुलिस के मुताबिक, हरविंदर और डिंपल एक ही ऑफिस में काम करते थे। उनकी तीन साल पहले दोस्ती हुई, जिसके बाद जल्द ही यह दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ दिन पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद हरविंदर कई बार उसे मनाने की कोशिश करता था लेकिन वह नहीं मानी। जिस वजह से वह मानसिक तौर पर परेशान और मायूस रहने लगा।

 

वह चाहता था कि दोनों फिर से रिलेशनशिप में आ जाएं लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसी खीझ में आकर हरविंदर ने पहले डिंपल पर जानलेवा हमला किया, उसके बाद खुद की जान लेने की कोशिश भी की। हालांकि, वह अपनी जान लेने में नाकाम रहा।

 

यह भी पढ़ें: बिहार के कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की दिनदहाड़े हुई हत्या, पुलिस पर उठे सवाल

पुलिस ने परिजन को दी जानकारी

इस घटना के बारे में ऑफिस के सहकर्मियों ने पुलिस को जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ऑफिस पहुंची और घटनास्थल को सील कर दिया। इसके बाद डिंपल और हरविंदर के परिवार को जानकारी दी गई। पुलिस ने ऑफिस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली है। पुलिस फिलहाल ऑफिस के बाकी लोगों के बयान दर्ज कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि हमला करने की असली वजह क्या थी।


और पढ़ें