logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पंजाब के अमृतसर में सरेआम मारी गोली, एक युवक की मौत

अमृतसर के चीटीविंड गांव में सरेआम फायरिंग हुई, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच-पड़ताल के मुताबिक, यह फायरिंग आपसी रंजिश के कारण हुई थी।

Tirath Sing

तीरथ सिंह, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाब के अमृतसर जिले के एक गांव में सरेआम फायरिंग हुई, जिसमें आरोपियों ने तीरथ सिंह को निशाना बनाकर उन पर गोलियां चलाईं। इस दौरान तीरथ सिंह को गोली लग गई। इसके बाद उन्हें पास के एक अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फायरिंग की वजह से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

 

यह घटना सोमवार की रात को चीते कलां गांव में हुई थी, जब दो अज्ञात युवकों ने तीरथ सिंह पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस की शुरुआती जांच-पड़ताल के मुताबिक, यह फायरिंग दो परिवारों के बीच आपसी रंजिश के कारण हुई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों की पहचान की है, जिनके नाम गुरजंट, गोरा, हरकीरत उर्फ हॉकी और गुरदित्त सिंह बताए गए हैं। इन आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। जानकारी के लिए बता दें कि तीरथ सिंह आम आदमी पार्टी के एक सरपंच के परिवार के सदस्य थे।

 

यह भी पढ़ें:  चलती ट्रेन से लापता हुआ युवक, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी; अब तक नहीं मिला सुराग

ताबड़तोड़ की गई फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, मृतक तीरथ सिंह अपने दोस्त के साथ गुरुद्वारे गए थे। गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद वह बाहर आए, तभी कुछ अज्ञात युवकों ने तीरथ सिंह पर फायरिंग शुरू कर दी। तीरथ सिंह बुरी तरह घायल हो गए। उनके साथ उनके दोस्त रंजीत सिंह भी घायल हुए थे। जब तीरथ सिंह को अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस ने इस मामले की जांच-पड़ताल में पाया कि गांव में रहने वाले तीरथ सिंह के परिवार का गांव के ही एक अन्य परिवार के साथ विवाद था। दोनों परिवारों के बीच दुश्मनी पिछले कई सालों से चली आ रही थी। दोनों परिवारों के बीच कई बार हाथापाई की स्थिति भी बनी, जिसे गांव के लोगों ने रुकवाया था। ऐसे में पुलिस आशंका जता रही है कि आपसी रंजिश के कारण यह फायरिंग हुई थी।

 

यह भी पढ़ें: 'पंजाब में किसी को कानून का डर है?' मोगा फायरिंग में 2 की मौत पर बरसे BJP नेता

पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी

अमृतसर के इस मामले को लेकर एसएसपी कंवलप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने 7 से 8 राउंड फायरिंग की थी, जिसमें तीरथ सिंह को गोलियां लगीं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस अब तक इस मामले के आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है।

Related Topic:#State News

और पढ़ें