logo

ट्रेंडिंग:

'अब देश का विरोध करने लगा विपक्ष', क्यों भड़क उठे अनिल विज?

सेना के ऑपरेशन महादेव पर सवाल उठाने वाले विपक्षी दलों पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने जमकर निशाना साधा। उनका कहना है कि विपक्ष देश की मान्यताओं के खिलाफ है।

Anil Vij.

मंत्री अनिल विज। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

संसद सत्र के दौरान विपक्ष ने ऑपरेशन महादेव पर सवाल उठाए और सेना के भगवाकरण का आरोप लगाया। इस पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष हिंदुस्तान की हमारी सभी मान्यताओं के खिलाफ है। विपक्ष को यह मालूम होना चाहिए कि सेना की हर यूनिट और मंदिर में गुरुद्वारे बने हैं। विपक्षी दलों को यह भी मालूम होना चाहिए कि जब हमारे जाबांज सिपाही दुश्मन पर टूटते हैं तो जय बजरंगबली के नारे लगाते हैं। देश के कई ऑपरेशन हिंदुस्तानी नामों पर ही हुए हैं।

 

अनिल विज का कहना है कि विपक्ष मुद्दों से भटक चुका है। वह पीएम का राजनीतिक विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगा है। विज ने आगे कहा कि विपक्ष को शर्म आनी चाहिए कि क्या हम अपने ऑपरेशनों के नाम पाकिस्तान की मिसाइलों या दूसरे देशों के नाम पर रखें? विपक्ष तो अब देश की मान्यताओं, श्रद्धा और पूजा केंद्रों का विरोध करने लगा है। 

 

यह भी पढ़ें: मालेगांव ब्लास्ट केस: प्रज्ञा ठाकुर समेत सभी आरोपी बरी, नहीं मिले सबूत

 

पूरे हरियाणा का दौरा करेंगे विज

हरियाणा भाजपा ने हाल ही में अपने विधायकों और मंत्रियों को विधानसभा क्षेत्र आवंटित किए हैं। मगर इस सूची में प्रदेश के ऊर्जा और परिवहन मंत्री अनिल विज का नाम शामिल नहीं है। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो सात बार के विधायक अनिल विज ने गुरुवार को बड़ा एलान कर दिया है। विज जल्द ही पूरे हरियाणा का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं से उनका हालचाल जानेंगे। 

 

यह भी पढ़ें: 1900 करोड़ की डील और ईरानी तेल; ट्रंप ने 6 भारतीय कंपनियों को किया बैन

 

मंत्री अनिल विज ने कहा कि मैं पार्टी का सबसे वरिष्ठ विधायक हूं। बाकी विधायकों को एक-एक विधानसभा क्षेत्र दिया गया है। मुझे पूरा हरियाणा देखना है। जल्दी ही पूरे प्रदेश का दौरा शुरू करने वाला हूं। जगह-जगह जाकर नए और पुराने पार्टी कार्यकर्ताओं से उनका हालचाल पूछूंगा। उन्होंने चेतावनी भरे स्वर में कहा कि सरकार की योजनाओं को लागू नहीं करने वाले अधिकारियों का भी हालचाल लूंगा।

 

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap