logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हरियाणा में ATS का गठन, पंचकूला होगा मुख्यालय; क्यों पड़ी इसकी जरूरत?

हरियाणा में अब आतंकवाद से जुड़े मामलों में जल्द एक्शन होगा। सरकार ने एटीएस का गठन कर दिया है। 10 जून को जारी अधिसूचना के मुताबिक पंचकूला और गुरुग्राम में दो स्टेशनों से पूरे प्रदेश की आंतकी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

Haryana ATS

सांकेतिक फोटो। (AI generated image)

हरियाणा सरकार ने एंटी- टेररिज्म स्क्वाड यानी एटीएस का गठन कर दिया है। यह दस्ता प्रदेश में आतंकवाद से जुड़े मामलों से निपटेगा। सीआईडी विभाग के अंदर ही एटीएस का गठन किया गया है। इसका मुख्यालय पंचकूला में होगा। एक स्टेशन गुरुग्राम में भी बनाया जाएगा। 

 

बता दें कि पिछले महीने ही हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अजय सिंघल ने ऐलान किया था कि प्रदेश में एटीएस जून महीने काम करना शुरू कर देगा। पंचकूला से उत्तर और पश्चिमी हरियाणा के जिलों पर नजर रखी जाएगी। वहीं गुरुग्राम से दक्षिण हरियाणा और एनसीआर से जुड़े जिलों के मामले देखे जाएंगे।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: ओमान की खाड़ी के पास एक और जहाज पर हमला, भारत ने क्या कहा?

 

सरकार का कहना है कि एटीएस का गठन क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट यानी सीआईडी के तहत इसलिए किया गया है, ताकि आतंकवाद से लड़ने और उससे जुड़े मामलों को संभालने में पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाई जा सके। इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस यानी आईजी स्तर से नीचे का कोई भी अधिकारी एटीएस का मुखिया नहीं होगा। एटीएस प्रमुख अपनी रिपोर्ट सीआईडी प्रमुख के माध्यम से डीजीपी तक भेजेंगे।  

किस स्टेशन में कौन-कौन से जिले?

  • एटीएस स्टेशन पंचकूला का क्षेत्राधिकार: पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, कैथल, हिसार, हांसी, फतेहाबाद, जींद, सिरसा, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी।
  • एटीएस स्टेशन गुरुग्राम का क्षेत्राधिकार: सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़।

यह भी पढ़ें: ट्रंप की धमकी के बाद ईरान पर अमेरिका का जोरदार हमला, फिर बंद हुआ होर्मुज स्ट्रेट

क्यों पड़ी एटीएस की जरूरत?

पिछले साल फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय से जुड़ा व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ था। राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास कार बम धमाके को इसी मॉड्यूल ने अंजाम दिया था। एनआईए समेत देश की अन्य एजेंसियों ने कश्मीर, हरियाणा और यूपी समेत कई राज्यों में नेटवर्क से जुड़े डॉक्टरों व अन्य को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ही हरियाणा में एटीएस के गठन की आवाज उठने लगी थी।

 

इसी साल मार्च महीने में हरियाणा का बजट पेश करते वक्त सीएम नायाब सिंह सैनी ने विधानसभा में एटीएस के गठन का ऐलान किया था। अब यह दस्ता हरियाणा में आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों की जांच करेगा। 

 


और पढ़ें