logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्रॉपर्टी का झगड़ा, एक हमलावर और 5 की मौत; असम के गोलीकांड की पूरी कहानी

असम में सोमवार को हुई गोलीबारी की एक घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। इन पांच में से चार लोग एक ही परिवार के थे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

होटल बिलास इन में हुई फायरिंग

होटल बिलास इन में हुई फायरिंग, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

असम के गुवाहाटी में सोमवार रात को हुई फायरिंग में कुल 5 लोगों की मौत हो गई। एक ही हमलावर ने होटल बिलास में फायरिंग की जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों समेत कुल 5 की मौत हुई। पुलिस ने बताया है यह कांड इसी होटल की लीज से जुड़े विवाद को लेकर हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार करके हमले में इस्तेमाल हथियार जब्त कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। असम में हुए इस तरह के कांड को लेकर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा है कि यह घटना गुवाहाटी में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती है। 

 

इस घटना के बाद आए वीडियो में देखा गया कि दो लाशें होटल के रिसेप्शन पर, एक उसके अंदर के कमरे में और दो लाशें बाहर गली में पड़ी थीं। यह दिखाता है कि पहले तो तीन लोगों को अंदर गोली मारी गई। फिर संभवत: भाग रहे बाकी के दो लोगों को भी गोली मार दी गई। एक और शख्स को गोली लगी है लेकिन अभी उनका इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।  

 

यह भी पढ़ें:  चलती ट्रेन से लापता हुआ युवक, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी; अब तक नहीं मिला सुराग

गुवाहाटी में क्या हुआ?

गुवाहाटी के GS रोड पर स्थित बोरा सर्विस के सामने होटल बिलास इन स्थित है। यह असम पुलिस के हेडक्वार्टर से सिर्फ 2 किलोमीटर दूर ही है। सोमवार रात लगभग 9 बजे घनकांत गोगोई नाम के शख्स ने एक-एक  करके पांच लोगों को गोली मारी। घनकांत ने इसके लिए 0.32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल इस्तेमाल की। रिपोर्ट के मुताबिक, जब घनकांत ने गोली चलानी शुरू की तो कुछ लोगों ने भागने की कोशिश की लेकिन उसने दौड़ाकर लोगों को गोली मार दी। 

पुलिस ने बताया है, 'मारे गए सभी लोग होटल के मालिक से जुड़े हुए थे। उनमें से चार एक ही परिवार के थे, जबकि पांचवां व्यक्ति उनके गांव का रहने वाला था। घायल व्यक्ति भी उसी गांव का निवासी है।आरोप ने लगभग एक साल पहले होटल पट्टे पर लिया था। मामले की जांच की जा रही है। घटना से जुड़ी हर जानकारी मंगलवार तक सामने आने की संभावना है।'

 

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु: जेल में गार्ड पर हमला करके भागे थे 17 कैदी, अब तक 4 पकड़े गए

जान गंवाने वाले लोग कौन हैं?

इस होटल को चलाने वाली हेलेना भराली के अलावा उनके बेटे देबर्षि कश्यप, रिनिकी कश्यप (देबर्षि की पत्नी) नारायण कश्यप, भुदेव भराली (हेलेन भराली के भाई) और नारायण दास की मौत हुई है। होटल के कुछ स्टाफ को भी गोलियां लगी हैं और उनका इलाज चल रहा है।


और पढ़ें