logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अतीक अहमद के गुर्गों ने 20 साल पहले क्या किया था कि फंस गए आजम खान?

यूपी के प्रयागराज जिले में 20 वर्ष पहले अतीक के करीबियों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया था। अब इस मामले में आजम खान का नाम सामने आया है।

Atiq Ahmed and Azam Khan

अतीक अहमद और आजम खान। Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के दरियाबाद में सरकारी पार्क की जमीन और उससे लगी सड़क पर कथित कब्जे का 20 साल पुराना मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। वर्ष 2006 में सामने आए इस मामले में तत्कालीन नगर विकास मंत्री आजम खान की भूमिका को लेकर भी आरोप लगाए गए थे। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कराई गई है। इसके लिए तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है।

 विवादित जमीन और संपत्ति की कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि सरकारी जमीन पर कथित कब्जा कैसे हुआ और उस समय शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

यह मामला वर्ष 2006 का है। उस समय प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी और आजम खान नगर विकास मंत्री थे। आरोप है कि 14, 15 और 18 अगस्त की लगातार सार्वजनिक छुट्टियों का फायदा उठाकर माफिया अतीक अहमद से जुड़े लोगों ने दरियाबाद स्थित पार्क की सरकारी जमीन पर कब्जा करना शुरू किया था।पार्क से लगी सड़क की जमीन को लेकर भी कब्जे के आरोप सामने आए थे।

20 साल बाद कैसे दोबारा खुला केस?

स्थानीय लोगों ने विरोध किया और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की थी। मामले में आरोप लगाया गया कि शिकायत के बाद कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे अधिकारियों को तत्कालीन नगर विकास मंत्री आजम खान के स्तर से रोक दिया गया था। इन आरोपों की वास्तविकता अब एसआईटी की जांच में ही स्पष्ट होगी।करीब दो दशक बाद मामला फिर सामने आने से प्रशासनिक हलकों में भी हलचल बढ़ गई है।

 

यह भी पढ़ें: हत्यारे को 34 साल ढूंढती रही पुलिस, राशन कार्ड, आधार सब बनता रहा, अब हो गई मौत

SIT करेगी पूरे मामले की जांच

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है। इसमें एडीएम सिटी सत्यम कुमार मिश्र, पीडीए सचिव विनीत कुमार सिंह और डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य शामिल हैं।एसआईटी पुराने राजस्व और प्रशासनिक रिकॉर्ड खंगालेगी। साथ ही यह भी जांच होगी कि जमीन पर कथित कब्जा कब और किस तरह हुआ, इसमें किन लोगों की भूमिका थी और शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने क्या कदम उठाए थे।

चार करोड़ की संपत्ति पर विवाद

विवादित पार्क की जमीन और उससे संबंधित संपत्ति की मौजूदा कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। जांच में जमीन के स्वामित्व, रिकॉर्ड और मौके की स्थिति का भी सत्यापन किया जाएगा।आजम खान फिलहाल रामपुर जेल में बंद हैं। दो पैन कार्ड और भड़काऊ भाषण से जुड़े मामलों में सजा के बाद वह जेल में हैं। वह रामपुर विधानसभा सीट से 10 बार विधायक रह चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें: यूपी में BJP का मिशन 2027 शुरू, 6 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

20 साल बाद फिर सामने आया पुराना सवाल

दरियाबाद के इस पार्क को लेकर करीब 2 दशक पहले उठे सवाल अब एसआईटी जांच के बाद फिर सामने हैं। किसने सरकारी जमीन पर कब्जा किया, किसके संरक्षण में यह सब हुआ और शिकायत के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई, इन सवालों के जवाब अब जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है।


और पढ़ें