समाजावदी पार्टी के नेता आजम खान गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा होकर रामपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने जेल से बाहर आकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सफाया हो चुका है, लोकसभा चुनाव और विधानसभा परिषद चुनावों में लोगों ने यह नतीजा देखा है। उन्होंने सवाल किया कि जिन सीटों पर उन्हें जीत मिली है, बेइमानी से हुई है।
बुधवार को जैसे ही वह रामपुर में अपने आवास पर पहुंचे तो उनके स्वागत में सैकड़ों समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की। आजम खान रात करीब 10 बजे बुधवार को रामपुर पहुंचे। आजम खान के परिवार ने कहा है कि इंसाफ की जीत हुई है। उन्हें भरोसा था कि आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को अंतरिम जमानत, डासना जेल से रिहा
उन्होंने बीजेपी के सफाया होने के एक जुड़े सवाल पर कहा, वह अब यूपी की सियासत में चर्चा का विषय बन गया है-
आजम खान, नेता, समाजवादी पार्टी:-
यह तो पहले ही हो चुका। क्या आपने संसद के नतीजे नहीं देखे? विधान परिषद के नतीजे नहीं देखे? ये सीटें भी उन्होंने बेईमानी से जीती हैं। हम इंसान हैं और इंसानों की तरह जीना चाहते हैं।
डासना जेल से रिहा हुए हैं आजम खान
आजम खान को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के एक दिन बाद बुधवार शाम गाजियाबाद की डासना जिला जेल से रिहा कर दिया गया। आजम खान के अधिवक्ताओं ने बुधवार को गाजियाबाद स्थित विशेष PMLA कोर्ट में हाई कोर्ट के आदेश का जिक्र की रिहाई के लिए अर्जी दाखिल की थी।
एडवोकेट मोहम्मद यासिर अब्बासी ने बताया कि अदालत ने बुधवार दोपहर उनकी रिहाई का आदेश जारी कर दिया था। अदालत ने 50-50 हजार रुपये के दो जमानत बांड जमा करने की शर्त पर रिहाई का आदेश दिया। बचाव पक्ष ने अदालत में आजम खान का मेडिकल रिकॉर्ड भी पेश किया था और जमानत बांड के सत्यापन के बाद रिहाई आदेश जारी करने का अनुरोध किया था।
यह भी पढ़ें: फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट केस: आजम खान को मिली राहत, SC में UP सरकार की याचिका खारिज
अगली सुनवाई कब है?
इलाहाबाद हाई कोर्ट में अगली सुनवाई 10 दिसंबर को तय है। आजम खान को जेल से लेने उनके बेटे अब्दुल्ला और अदीब रामपुर से डासना जेल पहुंचे थे। जेल से बाहर आने के बाद आजम खान ने संवाददाताओं के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। रामपुर में उन्होंने सबको जवाब दिया है।
किस केस में जेल गए थे आजम खान?
आजम खान को ED ने उनके मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस में 31 अक्टूबर को हिरासत में लिया था। उसी दिन उन्हें रामपुर जेल से एक अन्य आपराधिक मामले में रिहा किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें गाजियाबाद की पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
ईडी ने 12 नवंबर को आजम से चार दिन की पूछताछ के लिए हिरासत मांगी थी, जिसे अदालत ने मंजूरी दे दी थी। उनकी हिरासत 16 नवंबर की शाम को खत्म हुई थी और उसी दिन अदालत में पेश किए जाने के बाद ईडी ने हिरासत बढ़ाने की मांग नहीं की। उन्हें दोबारा न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया गया था।