उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक थाने से एक अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस लापरवाही के लिए पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को तीन पुलिसकर्मियों को स्सपेंड कर दिया। युवक ने शराब की हालात में गांव में काफी उत्पात मचाया जिसके चलते उसे पुलिस को सौंप दिया गया। अपराधी के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया था। हालांकि, उस फरारी ने एक स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है।
दरअसल करनई गांव में शुक्रवार की रात एक युवक ने शराब पीने के बाद गांव में काफी हंगामा किया, जिसे देखते हुए गांवालों ने युवक को पुलिस को सौंप दिया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी युवक का नाम प्रिंस यादव है। वह बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर उदयभान गांव का रहने वाला है। प्रिंस के खिलाफ कोतवाली से लेकर कई जिलों के थानों में अपराधिक मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं अपराधी प्रिंस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।
यह भी पढ़ें: जयपुर में गिरी दीवार, दो मजदूरों की मौत, एक घायल; सीवर खुदाई कर चल रहा था काम
कैसे भागा अपराधी?
शुक्रवार की ही रात को पीआरपी ने प्रिंस को सुखपुरा के थाने में सौंप दिया। उसी रात प्रिंस ने पुलिस को चकमा दिया और वहां से फरार हो गया। शुक्रवार को मुहर्रम के दिन पुलिसकर्मी जुलूस की ड्यूटी में बिजी थे। इसी का मौका उठाते हुए प्रिंस ने पुलिस को झांसा दिया और थाना परिसर के पीछे वाले रास्ते से भाग निकला।
यह भी पढ़ें: त्विषा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह के घर चोरी, सायरन सुनते ही सामान छोड़ भागे चोर
तीन पुलिसकर्मियों का सामने आया नाम
इस लापरवाही में सुखपुरा थाने के तीन पुलिसकर्मियों का नाम सामने आया है जिनमें मुंशी वीरेंद्र कुमार, पीआरवी पर तैनात आरक्षी भरत चौरसिया और सुनील यादव शामिल हैं। एसपी औमवीर सिंह ने बताया कि इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है और इन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।
पुलिस ने इस अपराधी को पकड़ने के लिए हर जगह अपनी टीम को तैनात कर दिया है। ऐसे में थाना प्रभारी रत्नेथ दुबे का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने बताया कि सोमवार को फरार प्रिंस ने पुलिस के घेराबंदी के डर से बलिया के ही एक स्थानीय अदालत में आत्मसमपर्ण कर दिया है।