logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बरेली में भाई पर लगाया यौन शोषण का आरोप, 2 साल बाद स्पाई कैमरे से खोला राज

बरेली में युवती ने अपने सगे भाई पर दो साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया। परिवार से मदद नहीं मिली तो स्पाई कैमरे से सबूत जुटाए। सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Bareilly Crime News

बरेली क्राइम न्यूज, प्रतीकात्मक तस्वीर।(Photo Credit: AI IMAGE)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने ही सगे भाई पर करीब दो साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि भाई उसे डराकर चुप रहने के लिए कहता था। उसने माता-पिता को भी इस बारे में बताया। लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। इसके बाद युवती ने स्पाई पेन कैमरे से खुद सबूत जुटाए। आरोप है कि वीडियो देखने के बाद भी परिवार ने उसका साथ नहीं दिया। आखिर में एक सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से युवती पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

जानकारी के अनुसार, युवती बदायूं जिले के एक गांव की रहने वाली है। उसने साल 2022 में बरेली के एक कॉलेज में GNM कोर्स में दाखिला लिया था। पढ़ाई के लिए वह बारादरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराये के मकान में रहने लगी थी। उसका भाई भी उसी मकान में रहता था। दोनों अलग-अलग निजी अस्पतालों में काम करते थे।

भाई पर दो साल तक शोषण करने का आरोप

युवती ने पुलिस को बताया कि उसका भाई करीब दो साल से उसका जबरन यौन शोषण कर रहा था। विरोध करने पर वह उसे डराता था। युवती का आरोप है कि भाई आत्महत्या करने की धमकी देता था। साथ ही परिवार की बदनामी होने का डर दिखाकर उसे चुप रहने के लिए कहता था।

 

यह भी पढ़ें: लखनऊ में शादी से इनकार पर भड़का सिरफिरा, युवती पर फेंका एसिड, हालत गंभीर

 

युवती ने इस बारे में अपने माता-पिता को भी बताया था। लेकिन उसका कहना है कि परिवार ने उसकी बात पर भरोसा नहीं किया। उसे कहीं से मदद नहीं मिली तो उसने खुद ही सबूत जुटाने का फैसला किया।

स्पाई पेन कैमरे से रिकॉर्ड किया वीडियो

युवती ने स्पाई पेन कैमरे की मदद से आरोपी की सारी हरकतों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वह वीडियो अपनी मां को दिखाने के लिए गांव पहुंची। आरोप है कि वीडियो देखने के बाद भी परिवार ने पुलिस में शिकायत करने से मना किया। परिवार ने आरोपी की शादी कराकर मामला खत्म करने की बात कही।

 

युवती का आरोप है कि वीडियो सामने आने के बाद परिवार ने उस पर नजर रखनी शुरू कर दी। उसे गांव के घर में ही रोक दिया गया। कॉलेज की फीस जमा करने और आगे पढ़ाई करने से भी मना कर दिया गया। युवती के अनुसार, उसे रिश्तेदारों से मिलने और घर से बाहर जाने की भी इजाजत नहीं थी।

 

यह भी पढ़ें: मेरठ में दहेज में मांगी थार, लड़की वालों ने दी 'स्कॉर्पियो';फिर रिश्ता तोड़ दिया

सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से पुलिस तक पहुंची

घर में रोके जाने के दौरान युवती ने इंटरनेट की मदद से एक सामाजिक कार्यकर्ता से बात की। उसने अपनी परेशानी बताकर मदद मांगी। वीडियो मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता अपनी टीम के साथ गांव पहुंचीं। इसके बाद कार्यकर्ता ने पुलिस की मदद से युवती को घर से बाहर निकाला। बाहर निकलने के बाद युवती की शिकायत पर पुलिस ने भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Topic:#UP News#Crime News

और पढ़ें