logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली पहुंचने से पहले अभिजीत बोले- 'अरेस्ट हुआ तो भी प्रोटेस्ट जारी रहेगा'

अभिजीत दीपके ने बताया कि अगर उन्हें प्रोटेस्ट के दौरान गिरफ्तार कर लिया जाता है, तो इसका मतलब यह नहीं कि प्रोटेस्ट खत्म हो जाएगा, बल्कि प्रोटेस्ट जारी रहेगा।

Abhijit Dipke

अभिजीत दीपके, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रोटेस्ट 10 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। सीजेपी का प्रोटेस्ट शुरू होने से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हैं। इसी बीच सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने 9 अक्टूबर को बताया था कि वह 10 अक्टूबर की सुबह मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। साथ ही, उन्होंने आशंका जताई कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार किया जा सकता है। इसे लेकर अभिजीत ने बताया कि अगर वह गिरफ्तार हुए, तो प्रोटेस्ट रुकेगा नहीं, बल्कि सभी लोग इस प्रदर्शन को सफल बनाएंगे।

 

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद 10 अक्टूबर को सीजेपी विरोध प्रदर्शन करने वाली है। अभिजीत दीपके ने 9 अक्टूबर की देर रात अपने एक्स अकाउंट के जरिए वीडियो शेयर किए थे, जहां उन्होंने बताया कि अगर वह दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हो गए, तो उसके बावजूद प्रोटेस्ट जारी रहेगा।

 

यह भी पढ़ें:  JNU छात्रों की भूख हड़ताल, न्यूट्रल वॉशरूम से लेकर ट्रांसजेंडर हॉस्टल की मांग

क्या बोले अभिजीत दीपके?

9 अक्टूबर को अभिजीत दीपके ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, 'कल हमारा मार्च जंतर-मंतर पर होने जा रहा है। उसके लिए मैं कल सुबह मुंबई से दिल्ली के लिए निकलूंगा। तो कल सुबह लैंड होने के बाद मेरे साथ क्या होगा, मुझे नहीं पता। क्या मुझे एयरपोर्ट से अरेस्ट कर लिया जाता है या उसके बाद अरेस्ट कर लिया जाता है, मुझे कुछ नहीं पता। लेकिन एक बात तो पक्की है कि मैं पीछे नहीं हटने वाला, मैं डरने नहीं वाला हूं। हमें हमारे देश का लोकतंत्र बचाना है। मेरी बस आप लोगों से यही रिक्वेस्ट है कि अगर मुझे अरेस्ट कर लिया जाता है, तो उससे मुझे डर नहीं है। इस सरकार को मेरे ऊपर UAPA लगाना है, तो लगा सकते हैं। सीजेपी जिस चीज के लिए लड़ रही है, वह निष्पक्ष चुनाव है।'

इसके बाद अभिजीत दीपके ने कहा कि हमें देश में निष्पक्ष चुनाव चाहिए, जो ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR स्क्रैप किए बिना संभव नहीं है। यह देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है, इसलिए आप सभी जंतर-मंतर पर आइए। कोई हमारी तरफ से गलती नहीं करेगा। हम लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ रहे हैं, हम गुंडे नहीं हैं, इसलिए शांति से प्रदर्शन करना है।

 

यह भी पढ़ें: 17 साल के नाबालिग ने 16 हजार में बुक की ऑडी, शख्स को कुचला, मौत हो गई

अभिजीत दीपके अरेस्ट हुए तो क्या होगा?

इस वीडियो में अभिजीत दीपके ने बताया कि उन्हें अपने देश से बेहद प्रेम है, इस वजह से वह अमेरिका से भारत आए हैं। इसके साथ ही अभिजीत ने कहा, 'मुझे जेल जाने का डर नहीं है। कब तक डरकर जाएंगे? इतने साल से डरकर ही तो जी रहे हैं। ये लोग जेल और UAPA का डर दिखा देते हैं। निष्पक्ष चुनाव की मांग करो, तो क्या UAPA लगा देंगे?' इसके बाद अभिजीत ने साफ तौर पर बताया कि अगर उन्हें गिरफ्तार किया जाता है, तो भी प्रोटेस्ट रुकना नहीं चाहिए।

Related Topic:#State News

और पढ़ें