logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कर्ज नहीं चुका पाई महिला तो उतरवा लिए कपड़े, वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी

बेंगलुरु में लोन और ब्याज नहीं चुका पाने पर एक महिला को कथित तौर पर किडनैप कर उसके कपड़े उतरवा लिए गए। आरोपियों ने महिला का वीडियो भी बनाया और वायरल करने की धमकी दी।

Bengaluru, Loan Recovery Harassment

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहां लोन और ब्याज नहीं चुका पाने पर एक महिला को कथित तौर पर किडनैप कर उसके कपड़े उतरवा लिए गए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने महिला का वीडियो भी बनाया और वायरल करने की धमकी दी। इसमें शामिल 4 आरोपियों में से 2 महिला हैं। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

यह पूरा मामला तब उजागर हुआ, जब पीड़िता की मां चंद्रालेआउट पुलिस स्टेशन में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराने पहुंची। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने करीब दो साल पहले आरोपी रेशमा बानू से 1 लाख रुपये उधार लिए थे। पिछले छह महीनों से वह ब्याज नहीं चुका रही थी। 

 

यह भी पढ़ें: केरल: त्रिशूर में खड़े ट्रक से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

क्या है पूरा मामला? 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले की जड़ में कर्ज का लेन-देन है। पीड़िता ने करीब दो साल पहले रेशमा से 1 लाख रुपये उधार लिए थे, पिछले छह महीने से ब्याज नहीं चुका पा रही थी। रेशमा के जरिए ही उसने नाजरथ से भी 50 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसे वह हर हफ्ते 5 हजार रुपये की किश्त में चुका रही थी। आर्थिक तंगी के चलते वह बाकि का कर्ज नहीं चुका पाई। 

बाद में परेशान होकर पीड़िता ने रेशमा का नंबर ब्लॉक कर दिया और उत्पीड़न के डर से जगह भी बदल ली। बाद में नाजरथ ने उसे फोन कर काम और पैसों का लालच देकर बुलाया। जब महिला नाजरथ के घर पहुंची, तो वहां सुहैल ने कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। उसके कपड़े उतरवाए और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। 

महिला ने लगाए गंभीर आरोप

पीड़िता का आरोप है कि उसे जबरन एक ऑटोरिक्शा में बिठाया गया, जिसमें रेशमा और नाजरथ उसके साथ बैठे सुहैल समेत दो अन्य लोग भी साथ गए। आरोपी उसे बेंगलुरु के बाहरी इलाके कुंबलगोडु के पास एक घर में ले गए और वहां बंधक बनाकर रखा। आरोपियों ने महिला के साथ निर्वस्त्र कर मारपीट की,  वीडियो बनाकर इसे ऑनलाइन वायरल करने की धमकी भी दी। 

 

पीड़िता की कमां ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने छानबीन कर पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।   

Related Topic:#Crime News#Bengaluru

और पढ़ें