logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बाप को बोरे में भरकर कर दिया कूरियर? रील के चक्कर में महिला को पड़ी गालियां

बेंगलुरु में रील बनाने के लिए एक महिला ने अपने बुजुर्ग पिता को ही बोरे में भरकर कूरियर करने की कोशिश की। वह दिखाना चाहती थी कि टिकट न मिलने पर इंसान को पार्सल बनकर सफर करना पड़ रहा है।

Viral Image

प्रतीकात्मक तस्वीर। AI इमेज। Photo Credit: Sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

कर्नाटक के बेंगलुरु में सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में एक परिवार ने सारी हदें पार कर दीं और अपने ही बुजुर्ग पिता की जान जोखिम में डाल दी। यहां एक महिला अपने पति, सास और देवर के साथ मिलकर अपने पिता को एक बड़े से बोरे में बंद करके कूरियर करने के लिए व्यालिकावल इलाके के एक कूरियर ऑफिस पहुंच गई ताकि वह इस पूरी घटना की एक अनोखी रील बना सके।

 

इस परिवार का मकसद एक ऐसी रील बनाना था जिसमें यह संदेश दिया जा सके कि उगादि और रमजान जैसे त्योहारों के समय बसों की टिकट मिलना इतना मुश्किल हो गया है कि अब इंसान के पास खुद को 'पार्सल' करके भेजने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है। इसी 'क्रिएटिव' आइडिया को सच दिखाने के चक्कर में उन्होंने एक जीवित बुजुर्ग को पार्सल की तरह पैक कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में नाले के ऊपर का पुल टूटा, ऊपर से गुजर रही महिला की मौत

कूरियर कर्मचारियों ने खोली पोल

जब यह परिवार मंगलवार को भारी-भरकम बोरा लेकर कूरियर ऑफिस पहुंचा, तो वह मौजूद स्टाफ को शक हुआ। कर्मचारियों ने जब पूछा कि इस पार्सल के अंदर क्या है तो परिवार के सदस्य चुप रहे और सही जानकारी नहीं दी। शक होने पर जब कर्मचारियों ने बोरा खोला, तो अंदर एक बुजुर्ग व्यक्ति को देखकर उनके होश उड़ गए। बुजुर्ग व्यक्ति बोरे के अंदर बुरी तरह घबराए हुए थे और उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी।

पकड़े जाने पर शर्मिंदा होने के बजाय स्टाफ से भिड़ा परिवार

हैरानी की बात यह है कि जब उनकी यह हरकत पकड़ी गई, तो परिवार को अपनी गलती पर पछतावा नहीं हुआ। वे उल्टा कूरियर ऑफिस के कर्मचारियों से बहस करने लगे और जिद करने लगे कि उनके पार्सल को ले लिया जाए। उनका कहना था कि वे बहुत दूर से आए हैं और इस रील को शूट करने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है, इसलिए उनका काम नहीं रुकना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: रील बनाते समय सीने पर रखी बंदूक और चला दी, तुरंत हो गई मौत

पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

मामला बिगड़ता देख कूरियर ऑफिस ने तुरंत पुलिस को बुलाया। व्यालिकावल पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे परिवार को  हिरासत में लेकर थाने ले गई। वहां पुलिस ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई और समझाया कि यह हरकत बुजुर्ग कि जान ले सकती थी। उसके बाद परिवार ने अपनी गलती मान कर एक माफीनामा  वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया। 


और पढ़ें