मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सोशल मीडिया पर रील देखकर करोड़ों कमाने की लालच में 5 लड़कों ने एक 16 साल के बच्चे की हत्या कर दी। 5 आरोपियों में से 3 नाबालिग हैं। आरोपियों ने रील देखी थी, जिसमें दावा किया गया था कि अंडकोष बेचकर करोड़ों कमाए जा सकते हैं। पुलिस ने इस मामले में सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि इन नाबालिग आरोपियों में से एक ने 3 अगस्त को अपने ही दोस्त को निशाना बनाया था। हालांकि, उसकी किस्मत अच्छी थी और वह बच गया। इस मामले में पुलिस बारिकी से जांच कर रही है, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।
यह भी पढ़ें: MP: हाइवे पर गायों को बचाने के चक्कर में डंपर से टकराई पिकअप, 8 की मौत
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपितों ने 100 रुपये देने का लालच देकर बालक को सुनसान जगह पर बुलाया। वहां चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बाद में अंडकोष निकालकर खरीदार तलाशने लगे। 3 दिनों तक सौदा नहीं होने पर उसे लाश को तालाब में फेंक दिया। वारदात का अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड शहर के तलैया इलाके में रहने वाला बीबीए छात्र जोहेब खान है।
पूछताछ में जोहेब ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो देखा था, जिसमें एक व्यक्ति को बेहोश कर उसके अंडकोष निकालने के बाद उन्हें 1.20 करोड़ रुपये तक में बेचने का दावा किया गया था। यह कोई पाकिस्तानी वीडियो था। वीडियो देखने के बाद जोहेब ने 18 साल के दोस्त आमिर कुरैशी को दिखाया। बाद में इस साजिश में उसने 3 नाबालिगों को भी शामिल कर लिया।
10 अगस्त को मिला बच्चे का शव
पुलिस ने बताया कि 10 अगस्त को एक छोटे तालाब में बच्चे का शव उतराता दिखा था। शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक की मां ने तलैया थाने में उसके गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव मिलने की जानकारी दी। शव की स्थिति खराब होने के बावजूद शरीर पर बने ‘शंकर’ नाम के टैटू से उसकी पहचान हो सकी।