बिहार में जहां शराबबंदी लागू है, वहीं मधेपुरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मठाही पुलिस शिविर में तैनात एएसआई (ASI) देवेंद्र ठाकुर पर शराब के नशे में हंगामा करने का आरोप लगा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने उनकी ब्रेथ एनालाइजर जांच कराई। जांच में उनके शरीर में 69 मिलीग्राम अल्कोहल पाया गाया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि एएसआई देवेंद्र ठाकुर मठाही चौक पर लोगों से गाली-गलौज और काफी बहस कर रहे थे। विरोध होने पर वह अपने सरकारी आवास चले गए। इसके बाद वहां बड़ी संख्या में ग्रमीण पहुंच गए और पुलिस से कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस के साथ-साथ वहां पर भान टेकठी पंचायत के मुखिया विकास कुमार, मठाही के सरपंच बलराम यादव भी मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें: प्रेमी संग रची साजिश, पति को चलती ट्रेन में मरवाई गोली, शूटर समेत 3 गिरफ्तार
ग्रामीण की शिकायत पर हुई कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही करीब ढाई घंटे बाद डायल-112 की टीम और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण ने मांग की जैसे आम लोगों पर शराब पीने के मामले में कार्रवाई होती है वैसे ही पुलिस अधिकारी पर भी कार्रवाई की जाए। इसके बाद एएसआई को पुलिस अपने साथ थाने ले गई जहां फिर उनकी ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई।
जांच में एएसआई के शरीर में 69 मिलीग्राम अल्कोहल पाया गया। इसके बाद बिहार मद्द निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-37 के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: प्रेमिका से मिलने गया था युवक, लड़की के घरवालों ने पीटकर मार डाला
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि एक वीडियो में एएसआई लोगों से मामला शांत करने की बात कर रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में उनके गाली-गलौज करने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र ठाकुर का हाल ही में शंकरपुर थाना में तबादला हुआ था और उन्होंने मंगलवार को ही वहां जॉइन किया था। इसके बावजूद वह मठाही स्थित अपने सरकारी आवास पर मौजूद थे जहां से पूरा विवाद शुरू हुआ। सदर थाना अब गिरफ्तारी के साथ-साथ उन पर कानूनी कार्रवाई भी का जा रही है।