logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्रेमिका से मिलने गया था युवक, लड़की के घरवालों ने पीटकर मार डाला

19 साल का युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया जहां युवती के घर वालों ने मिलकर युवक की मौत कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

young man killed by his girlfriend parents

युवक की प्रेमिका के परिजनों ने की हत्या, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 19 वर्षीय युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। आरोप है कि युवती के परिजन ने उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा जिसके बाद उस युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद युवती भी घायल हुई है और उसका इलाज जिले के अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले को हत्या के केस में दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

यह घटना कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवांक सिंह के मुताबिक, ओसा गांव के रहने वाले रामबदन लोधी ने शिकायत दी कि उनका 19 साल का बेटा शिव प्रसाद गुरुवार रात को महुआ खाड़ा गांव गया था। इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट की जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें: फिरोजाबाद में मासूम को जमीन पर पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी की सजा

प्रेम प्रसंग का है मामला

पुलिस की जांच पड़ताल के बाद पता चला कि रामबदन लोधी के बेटे शिवप्रसाद का चक्कर उनके दूर के रिश्तेदार राकेश लोधी की बेटी के साथ चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवक रात में युवती से मिलने उसके घर गया था। इसी दौरान युवती के परिजन ने मिलकर शिवप्रसाद को लाठी-डंडों से खूब मारा। पुलिस के मुताबिक, इस मारपीट में युवती भी घायल हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: 'डरकर किया समझौता', हमबिस्तरी का आरोप लगाने वाली महिला नेता का नया खुलासा

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा, परिजन की शिकायत पर आरोपी राकेश लोधी और उसके परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना से संबंधित दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Related Topic:#State News

और पढ़ें