logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्रेमी संग रची साजिश, पति को चलती ट्रेन में मरवाई गोली, शूटर समेत 3 गिरफ्तार

बिहार की एक महिला अधिकारी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को चलती ट्रेन में गोली मरवाकर मौत के घाट उतरवा दिया। 34 दिन बाद पुलिस ने पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश किया।

AI generated image of mvi women shoot her husband

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सुपौल की महिला मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (MVI) पर अपने ही पति की हत्या करवाने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक शूटर को सुपारी दी और चलती ट्रेन में ही पति को गोली मारकर हत्या करवा दी। इस मामले का खुलासा घटना के 34 दिन बाद हुआ है। पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी और शूटर को गिरफ्तार कर लिया है।

 

शुरुआत में यह मामला पूरी तरह अंधेरे में था। मृतक की पत्नी ने ही पुलिस में शिकायत दर्ज  कराई थी। इसलिए किसी को उस पर शक नहीं हुआ था लेकिन कटिहार रेल थाना पुलिस ने हार नहीं मानी। पुलिस कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और दूसरे तकनीकी सबूतों की मदद से जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान ऐसे सुराग मिले जिनके बाद पूरा मामला खुल गया। 

 

यह भी पढ़ें: प्रेमिका से मिलने गया था युवक, लड़की के घरवालों ने पीटकर मार डाला

क्या है पूरा मामला?

यह घटना 11 जुलाई की है। देव कुमार गुंजन जनसाधारण एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें ट्रेन में गोली मार दी गई जिसके बाद पूरे ट्रेन में हड़कंप मच गई। घायल गुंजन को अस्पताल ले जाया गाया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक की पत्नी समित कुमारी ने ही इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।

 

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि समति कुमारी जो सुपौल मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं वह ही इस हत्या की असली मास्टरमाइंड हैं। समित कुमारी का चक्कर जहानाबाद में तैनात विभाग के कर्मचारी अजीत कुमार के साथ था। पुलिस के मुताबिक दोनों एक साथ रहना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने देव कुमार गुंजन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

 

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड को किसी और के साथ देख लिया, फिर मिलने बुलाया और मारकर गाड़ दिया

4 लाख की सुपारी देकर हत्या करवाई

पुलिस के अनुसार समित कुमारी और अजीत कुमार ने राजू उर्फ धीरज नाम के शूटर को 4 लाख रुपये की सुपारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने  हत्या के लिए ट्रेन को खास तौर पर चुना। उनकी योजना थी कि चलती ट्रेन में हत्या करने से ये तय करने में समय लगेगा कि मामला किस थाना क्षेत्र का है। ऐसे में पुलिस उलझती रहेगी और जांच लंबी खिचेगी जिससे वह बच जाएंगे। हालांकि, तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को पत्नी और उसके प्रेमी के बीच लगातार हुई बातचीत, घटना वाले दिन की लोकेशन और शूटर के खाते में 4 लाख रुपये ट्रांसफर होने के सबूत मिले।

 

इन्हीं सबूतों के आधार पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पूरे मामला का खुलासा हो गया। फिलहाल पुलिस ने समित कुमारी, अजीत कुमार और राजू उर्फ धीरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।


और पढ़ें