झारखंड से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को नदी किनारे दफना दिया ताकि किसी को भनक न लग सके। करीब छह दिन बाद पुलिस ने नदी किनारे से लड़की के शव को बरामद किया है। जांच के दौरान ही पुलिस आरोपी तक पहुंच गई और शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के रहने वाले चेतन मुंडा ने 12 जून को अपनी प्रेमिका हिस्सी को गांव के ही एक अन्य युवक के साथ देखा था। इसके बाद से उसे शक होने लगा कि उसकी प्रेमिका उसे धोखा दे रही है। इसी बात को लेकर चेतन काफी ज्यादा गुस्से में आ गया और हिस्सी से इस बारे में बात करना चाहता था।
यह भी पढ़ें: चढ़ावे के पैसों से ऐश, गर्लफ्रेंड को दिया iPhone, चंदा केस में हर दिन नया खुलासा
इसी वजह से चेतन ने 17 जून को हिस्सी को नदी किनारे मिलने के लिए बुलाया। वहां पहले दोनों के बीच बातचीत हुई लेकिन कुछ ही देर में बहस शुरू हो गई। आरोपी ने बताया कि बहस के दौरान ही हिस्सी ने उसके साथ रिश्ते को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। यह सुनकर चेतन अपना आपा खो बैठा और वहीं अपनी प्रेमिका हिस्सी का गला घोंटकर उसका हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने किसी को शक न हो इसलिए शव को नदी किनारे करीब छह फुट गहरे गड्ढे में दफना दिया।
यह भी पढ़ें: बिहार के बांका में दिनदहाड़े फायरिंग, दो दोस्तों की मौके पर ही मौत
6 दिन बाद मिली लाश
पुलिस के जांच पड़ताल करने पर पता चला कि आरोपी ने 17 जून को अपनी प्रेमिका को मारा है लेकिन उसका शव 23 जून को बरामद हुआ है। रांची ग्रामीण के पुलिस अधिक्षक गौरव गोस्वामी ने बताया कि आरोपी के पास से हिस्सी का मोबाइल मिला है जिसके बाद से ही उस पर शक गहरा हो गया है। पुलिस ने पिछले शनिवार को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।