बिहार के बेगूसराय से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पांच बदमाश एक घर में घुस गए। उन्होंने पहले पति को बंधक बना लिया और फिर उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप किया। हैवानियत की हद तो तब पार हो गई, जब आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में एक जिंदा कारतूस, पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की वैज्ञानिक और फॉरेंसिक तरीके से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में महिला के आरोप सही प्रतीत हो रहे हैं और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: दुष्कर्म किया, पेशाब पिलाया... पति से अलग किया, बाबा ने महिला को बनाया गुलाम
शौचालय से लौटते ही बदमाशों ने बनाया निशाना
पीड़िता के मुताबिक, 11 जून की रात करीब 11:30 बजे वह शौचालय गई थी। इसी दौरान पांच बदमाश उसके घर में घुस आए। उन्होंने पहले उसके पति को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद महिला का मुंह दबाकर उसे घर से बाहर एक सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके शरीर पर ब्लेड से उसकी छाती और जांघ पर वार कर दिया।
पीड़िता ने बताया अपना दर्द
मीडिया रिपोर्ट में छपे पीड़िता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'मैंने अपनी देवरानी को फोन किया, फिर वह आई और मेरे पति को बाहर निकाला। इसके बाद उसने पुलिस को भी बुलाया। हमें अस्पताल जाने के लिए कहा गया। पहले हम बरौनी अस्पताल गए, वहां से हमें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।'
यह भी पढ़ें: पति संग मसूरी घूमने आई सॉफ्टवेयर इंजीनियर मिली मृत, नाक-मुंह से बह रहा था खून
पीड़िता ने आगे बताया कि सदर अस्पताल में मेरा इलाज हुआ लेकिन मेरे प्राइवेट पार्ट में लगातार दर्द बना रहा। मेडिकल जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि यह दर्द वारदात के दौरान लगी चोटों की वजह से है। इसके बाद हम घर लौट आए।
पीड़िता ने आगे कहा, 'दर्द कम नहीं हुआ, बल्कि मैं बहुत ज्यादा तकलीफ में थी, इसलिए हम दोबारा सदर अस्पताल पहुंचे। वहां मेडिकल जांच के दौरान मेरे प्राइवेट पार्ट से एक गोली, एक पत्थर और लकड़ी का एक टुकड़ा निकाला गया। मुझे अभी भी दर्द हो रहा है।'
यह भी पढ़ें: IAF अधिकारी की पत्नी से रेप और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोपी मौलवी हुआ गिरफ्तार
तीन महीने पहले भी हुई थी आपराधिक घटना
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब तीन महीने पहले भी कुछ अपराधी उसके घर में घुसे थे। उस दौरान उसके साथ मारपीट की गई थी और घर से नकदी और गहने लूट लिए गए थे। महिला का आरोप है कि उस मामले की शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। बेगूसराय के DSP आनंद कुमार पांडे ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।