logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पटना में सफर हुआ और आसान, मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का सीएम ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रायोरिटी कॉरिडोर के तहत मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही पटना मेट्रो रेल सेवा का विस्तार हुआ, जिससे हजारों लोगों को फायदा होगा।

Samrat Choudhary

सम्राट चौधरी, Photo Credit: @samrat4bjp/x

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राजधानी को बुधवार को मेट्रो की नई सौगात मिली। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रायोरिटी कॉरिडोर के तहत मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही पटना मेट्रो रेल सेवा का विस्तार हो गया। सीएम ने कहा कि मेट्रो सेवा के विस्तार से सड़क यातायात का दबाव कम होगा, यात्रा समय घटेगा और प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी। इस मौके पर पटना मेट्रो प्री-पेड स्मार्ट कार्ड भी लॉन्च किया गया।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन पर शिलापट्ट का अनावरण किया और फीता काटकर सेवा का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने नवनिर्मित स्टेशन का निरीक्षण किया। अधिकारियों से स्टेशन की सुविधाओं, सुरक्षा और परिचालन की जानकारी ली। सीएम ने कहा कि यह राज्य के शहरी परिवहन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सरकार की प्राथमिकता है।

 

यह भी पढ़ें: 8 अरब डॉलर की स्पेस इकॉनमी, 400 से ज्यादा स्टार्टअप, ISRO कैसे कमाल कर रहा है?

स्मार्ट कार्ड से मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री ने मेट्रो सेवाओं को सुगम बनाने के लिए पटना मेट्रो प्री-पेड स्मार्ट कार्ड की शुरुआत की। उन्होंने खुद स्मार्ट कार्ड लेकर मलाही पकड़ी से भूतनाथ मेट्रो स्टेशन तक सफर भी किया। इस कार्ड से यात्रियों को बार-बार टिकट के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। डिजिटल तरीके से आसानी से यात्रा कर सकेंगे। सीएम ने कहा कि पूर्वी पटना के लाखों लोगों को अब तेज और सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा।

समय पर पूरा होगा प्रोजेक्ट

सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तेज गति से काम करते हुए तय समय-सीमा में पटना मेट्रो परियोजना को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा, 'सरकार का लक्ष्य राजधानी में बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करना है। इससे आम नागरिकों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को फायदा होगा। मेट्रो से सड़कों पर गाड़ियों का बोझ घटेगा और प्रदूषण भी कम होगा।'

 

यह भी पढ़ें: डूबने लगी मुंबई, दिल्ली में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी, अपने शहर का हाल जानिए

कौन-कौन रहे मौजूद?

उद्घाटन समारोह में डिप्टी सीम विजय कुमार चौधरी, डिप्टी सीम बिजेन्द्र प्रसाद यादव, नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा मौजूद रहे। विधायक संजय कुमार, विधान पार्षद संजय सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि पहुंचे। 


मलाही पकड़ी स्टेशन शुरू होने से पूर्वी पटना के कंकड़बाग, हनुमान नगर, भूतनाथ रोड और आसपास के इलाकों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। अभी तक लोगों को ऑटो या बस पर निर्भर रहना पड़ता था। जाम में फंसने से 20 मिनट का सफर एक घंटे में पूरा होता था। अब मेट्रो से यही दूरी 7-8 मिनट में तय होगी। छात्रों और ऑफिस जाने वालों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी।


और पढ़ें