logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दरभंगा में 200 करोड़ से बनेगा राष्ट्रीय खेल परिसर, मिलेंगी बड़ी सुविधाएं

दरभंगा में करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय स्तर का खेल परिसर बनाया जाएगा। 10 एकड़ में बनने वाले इस परिसर में क्रिकेट स्टेडियम, स्विमिंग पूल, इंडोर हॉल जैसी सुविधाएं होंगी।

AI generated image of stadium

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के दरभंगा जिले में करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय स्तर का खेल परिसर बनाया जाएगा। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार के विकास को नई दिशा देने में जुटी है। दरभंगा के ऐतिहासिक नेहरू स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर के खेल परिसर के रूप में विकसित करने की योजना है। करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से 10 एकड़ में बनने वाला यह खेल परिसर दरभंगा के विकास के लिए एक बड़ा कदम होगा।

 

संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री के साथ लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में हुई बैठक में नेहरू स्टेडियम के कायाकल्प और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की योजना की समीक्षा की। इस दौरान प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रेजेंटेशन भी देखा गया। बैठक में खेल विभाग के अधिकारी और निर्माण एजेंसी के इंजीनियर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को काम की गुणवत्ता के साथ इसे समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

 

यह भी पढ़ें: अब किताब विवाद में फंसीं ममता बनर्जी, 19 बुक नहीं लौटाई तो होगी कार्रवाई

खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर मौका

संजय सरावगी ने कहा कि लंबे समय से मिथिलांचल के खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं नहीं मिल पा रही थीं। इस वजह से कई खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के लिए पटना और दिल्ली जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। अब दरभंगा में ही बेहतर ट्रेनिंग और खेल से जुड़ी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

 

उन्होंने कहा कि दरभंगा के साथ मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल और मधेपुरा जैसे जिलों में भी खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां के युवा क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन और एथलेटिक्स में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। नए खेल परिसर से इन खिलाड़ियों को अपने ही इलाके में अभ्यास और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद में BP की नकली दवा का खुलासा, 1200 स्ट्रिप बरामद, 3 गिरफ्तार

स्टेडियम में मिलेंगी कई सुविधाएं

प्रस्तावित खेल परिसर में करीब 15 हजार दर्शकों की क्षमता वाला क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा। इसमें डे-नाइट मैचों के लिए हाई मास्ट लाइट, हाइब्रिड टर्फ पिच और खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम की सुविधा होगी। इसके अलावा मीडिया सेंटर, कमेंट्री बॉक्स और वीआईपी गैलरी भी बनाई जाएगी। परिसर में इंडोर मल्टीपरपज हॉल भी होगा। इसमें स्विमिंग पूल, बॉक्सिंग रिंग, जूडो और कुश्ती के लिए जगह, चार बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल, स्क्वैश और जिम जैसी सुविधाएं होंगी। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए स्पोर्ट्स साइंस, बायो-मैकेनिक्स और मेडिकल सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

 

बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए 100 बेड का हॉस्टल, गेस्ट हाउस और डाइनिंग हॉल बनाने की योजना है। हॉस्टल में खिलाड़ियों के रहने और खाने की सुविधा होगी। परिसर में लॉन टेनिस, वॉलीबॉल और नेट प्रैक्टिस की सुविधा भी प्रस्तावित है। खेल परिसर में सोलर लाइट और रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए मल्टी लेवल पार्किंग बनाने की भी योजना है।

 

संजय सरावगी ने कहा कि यह खेल परिसर सिर्फ एक स्टेडियम नहीं होगा बल्कि मिथिलांचल के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका देगा। उनका कहना है कि इससे दरभंगा बिहार के बड़े खेल केंद्र के रूप में विकसित हो सकता है और यहां के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में मदद मिलेगी।


और पढ़ें