logo

मूड

ट्रेंडिंग:

10 मिनट में लूट लिए 25 लाख के गहने, दिन-दहाड़े बंदूक दिखाकर कर दिया कांड

बिहार के कैमूर में दिनदहाड़े 3 हथियारबंद बदमाशों ने ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान में 10 मिनट में 25 लाख के गहने, 50 हजार नकद और मोबाइल लूट लिया। बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

representative image of robbery

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

बिहार के कैमूर जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े बेखौफ होकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। मोहनिया थाना क्षेत्र के बहुआरा स्थित एक ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे तीन हथियारबंद बदमाशों ने महज 10 मिनट के भीतर करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, 50 हजार रुपये नकद और मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए बिना नंबर प्लेट वाली अपाची बाइक से फरार हो गए।

 

जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे-319 के किनारे स्थित खुशबू ज्वेलर्स में सोमवार दोपहर करीब 3:20 बजे तीन युवक पहुंचे। एक युवक बाइक पर बैठा रहा, दूसरे ने चेहरे को गमछे से ढक रखा था, जबकि तीसरा सामान्य ग्राहक की तरह दुकान में दाखिल हुआ। युवक ने दुकानदार आशुतोष कुमार से सोने का लॉकेट दिखाने को कहा। कई डिजाइनों को देखने के बाद उसने दूसरा लॉकेट दिखाने की मांग की। जैसे ही दुकानदार ने तिजोरी खोली बाहर खड़ा उसका साथी तेजी से दुकान में घुसा और पिस्टल निकालकर दुकानदार के सिर और पेट पर सटा दी। इसके बाद बदमाशों ने तिजोरी में रखे नए और पुराने जेवरात बोरी में भर लिए। बताया जाता है कि लूटे गए आभूषणों में दुकानदार के पिता ब्रजेश सेठ द्वारा फेरी के माध्यम से जुटाए गए पुराने गहने भी शामिल थे।

 

यह भी पढ़ें: 'जो मंदिर का धन खाएगा, मल का कीड़ा बनेगा', चंदा विवाद पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर

आस-पास के लोगों ने की पकड़ने की कोशिश

लूट के बाद जब बदमाश दुकान से बाहर निकले तो दुकानदार शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोग और एक मिठाई दुकानदार अपराधियों को पकड़ने के लिए दौड़े। खुद को घिरता देख एक बदमाश ने फायरिंग कर दी, जिससे लोग पीछे हट गए। इसके बाद तीनों अपराधी अपाची बाइक से बहुआरा चौक की ओर भागे। चौक पर भी लोगों की भीड़ देखकर उन्होंने दोबारा हवाई फायरिंग की और परसथुआं की दिशा में फरार हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही SPDO गोपाल कृष्ण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बदमाशों द्वारा छीने गए मोबाइल की लाइव लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उनका पीछा भी किया लेकिन वे हाथ नहीं आए। पुलिस अब अलग-अलग सकड़ों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

 

यह भी पढ़ें: बर्तन मांजे, जूते साफ किए, CM मान से पहले इन तीन CM को भी अकाल तख्त ने सुनाई सजा

भागते समय बदमाशों का छूटा बैग

घटनास्थल से भागने की जल्दबाजी में अपराधियों का एक बैग वहीं छूट गया। पुलिस ने बैग को जब्त कर लिया है। बैग से लेडीज पर्स, ग्लव्स, नकाब और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। जांच एजेंसियां इन सामानों के जरिए अपराधियों की पहचान और नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।

इलाके में दहशत

दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट के बाद बहुआरा और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित व्यस्त बाजार में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। वहीं पुलिस का दावा है कि अपराधियों की पहचान के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


और पढ़ें