logo

मूड

ट्रेंडिंग:

PM मां विवाद: तेजस्वी पर BJP का हमला, कहा- ‘कंस की तरह मिटा देंगे’

PM मोदी की मां को कह गए अपशब्द को लेकर बीजेपी ने तेजस्वी यादव की तुलना कंस और कालिया नाग से की है। उन्होंने कहा कि जनता खुद इसका जवाब देगी।

Tejashwi Yadav । Photo Credit: PTI

तेजस्वी यादव । Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रविवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय मां के खिलाफ अपशब्द कहे। बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल गर्म है। पिछले महीने दरभंगा जिले में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के लिए बने मंच पर भी एक व्यक्ति ने पीएम की मां के खिलाफ अपशब्द कहे थे।

 

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव ने आरजेडी कार्यकर्ताओं को पीएम की मां के खिलाफ अपशब्द कहने के लिए उकसाया। उन्होंने इसे बिहार की संस्कृति के लिए अपमान बताया और कहा कि बिहार की महिलाएं इसका जवाब देंगी।

 

यह भी पढ़ेंः 'विकास मित्रों को एकमुश्त 25 हजार,' नीतीश कुमार का नया ऐलान क्या है?

चौधरी ने किया विरोध

चौधरी ने एक्स पर लिखा, 'तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मोदी जी की स्वर्गीय मां का अपमान किया है। उन्होंने बिहार की संस्कृति को फिर से तार-तार किया। रैली में आरजेडी कार्यकर्ता जमकर अपशब्द बोल रहे थे और तेजस्वी उन्हें प्रोत्साहित कर रहे थे। बिहार की माताएं-बहनें इस गुंडागर्दी और अपमानजनक व्यवहार का हिसाब जरूर लेंगी।'

 

उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

नित्यानंंद ने भी बोला हमला

चौधरी ने आगे कहा, 'यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकतंत्र का गंभीर अपमान है। क्या माताओं-बहनों का अपमान करना उनकी संस्कृति और विपक्षी दलों के खिलाफ हथियार बन गया है? बिहार की जनता इस गंदी राजनीति को अच्छी तरह समझती है और इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।'

 

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भी तेजस्वी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तेजस्वी की तुलना पौराणिक पात्रों ‘कंस’ और ‘कालिया नाग’ से की और कहा कि बिहार की जनता आगामी चुनावों में इसका जवाब देगी। राय ने कहा, 'तेजस्वी यादव के गुंडों ने उनके सामने पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी मां का अपमान कर बड़ा पाप किया है। बार-बार अपशब्द कहकर ये लोग उत्पात मचा रहे हैं। तेजस्वी, हम तुम्हें कंस की तरह नष्ट करेंगे। बिहार की जनता तुम्हें वोटों से जल्दी ही खत्म कर देगी।'

सिन्हा बोले- मानसिकता को दिखाता है

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी एक्स पर लिखा, 'तेजस्वी यादव की यात्रा में एक बार फिर पीएम मोदी जी की स्वर्गीय मां पर अपशब्द कहे गए और आरजेडी नेता अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा रहे थे। यह चौंकाने वाला है। यह उनकी मानसिकता को दिखाता है।'

 

यह भी पढ़ें: H-1B वीजा: ट्रंप ने ऐसा क्या किया, जिससे विपक्ष मोदी को कमजोर कहने लगा

 

तेजस्वी यादव, जो आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने की उम्मीद रखते हैं, ने 16 सितंबर को जहानाबाद से ‘बिहार अधिकार यात्रा’ शुरू की थी। इस यात्रा का पहला चरण 20 सितंबर को वैशाली में खत्म हुआ। इस दौरान उन्होंने जेडीयू प्रमुख और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह के निर्वाचन क्षेत्र बेगूसराय जैसे एनडीए के गढ़ों को कवर किया।

Related Topic:#bihar news

और पढ़ें