बिहार में जल्द ही पुलिस भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा होने वाली है। इससे ठीक पहले रेलवे विभाग ने अहम घोषणा की है, जिसके अनुसार 30 स्पेशल ट्रेनों को शुरू करने की घोषणा की गई है। इससे पहले पुलिस भर्ती के पहले चरण की परीक्षा में ट्रेनों में ज्यादा भीड़ होने की वजह से अफरा-तफरी मच गई थी। इसी कारण पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर हिंसा हुई थी इसलिए नई ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है, ताकि सभी छात्र आराम से परीक्षा देने पहुंच सकें।
केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड ने बिहार में पुलिस भर्ती की परीक्षा आयोजित की है। यह परीक्षा 14 जून को हुई थी, उसके बाद 17 जून को भी आयोजित की जा रही है। इसके अनुसार छात्रों को परीक्षा केंद्र पहुंचना है। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
यह भी पढ़ें: डिलिवरी बॉय का पर्दाफाश, असली गैजेट बदलकर पहुंचाता था नकली सामान, पकड़ा गया
परीक्षा के लिए बढ़ाई गईं स्पेशल ट्रेने
17 जून को बिहार के कई जिलों में पुलिस भर्ती परीक्षा कराई जा रही है। इसके लिए आज 25 नई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। कुलमिला कर आज 30 स्पेशल ट्रैन चलने वाली है। इन ट्रेनों के जरिए उम्मीदवार बिना परेशानी के परीक्षा केंद्र पहुंच पाएंगे।
17 जून को राजगीर रेलवे स्टेशन से बख्तियारपुर के लिए एक स्पेशल ट्रेन दोपहर 1 बजे रवाना होगी, वहीं शाम 3 बजकर 30 मिनट पर एक स्पेशल ट्रेन बख्तियारपुर से राजगीर के लिए रवाना होगी। इसके अलावा एक स्पेशल ट्रेन बक्सर से दोपहर 1:30 बजे दानापुर के लिए जाएगी। किऊल से गया के लिए स्पेशल ट्रेन दोपहर 12:30 बजे जाएगी। इसके बाद गया से शाम 5:30 बजे किऊल के लिए वापसी विशेष ट्रेन चलेगी। नवादा-शेखपुरा रूट पर भी विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
इस सुविधा को लेकर रेलवे प्रशासन ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं। इसके बजाय स्टेशन और रेलवे परिसरों में अफरा-तफरी का माहौल न बनाएं। इन ट्रेनों की सुविधा पुलिस भर्ती की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए की गई है।
यह भी पढ़ें: अपने पति से अफेयर का शक था, महिला ने पड़ोसन की 5 साल की बेटी को मार डाला
बुधवार को चलने वाली 25 ट्रेनों की लिस्ट
किऊल से गया -12:30 बजे
राजगीर से बख्तियारपुर - 1:00 बजे
बेतिया से हाजीपुर - 1:00 बजे
मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र - 1:00 बजे
समस्तीपुर से सिवान - 1:00 बजे
दौरम मधेपुरा से हाजीपुर - 1:30 बजे
यह भी पढ़ें: IG का दो दारोगाओं के खिलाफ एक्शन, एक दारोगा किया बर्खास्त, दूसरे को मिली सजा
सुपौल से देवघर -1:00 बजे
सहरसा से हाजीपुर - 2:00 बजे
औरंगाबाद से गया - 2:00 बजे
सोनपुर से मुजफ्फरपुर - 4:00 बजे
नौगछिया से पाटलिपुत्र - 4:00 बजे
गया से किऊल - 5:30 बजे
बख्तियारपुर से राजगीर - 3:30 बजे
राजगीर से बख्तियारपुर - 6:15 बजे
बेतिया से पाटलिपुत्र - 6:00 बजे
मधुबनी से सोनपुर - 6:00 बजे
मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र - 6:00 बजे
समस्तीपुर से हाजीपुर - 6:00 बजे
पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र - 6:00 बजे
हाजीपुर से छपरा - 6:00 बजे
औरंगाबाद से गया - 6:30 बजे